इंदौर जिले के खुडैल थाना इलाके के पैड़मी गांव में मुहाड़ा घाट तालाब में डूबने से उज्जैन निवासी वैभव जोशी की मौत हो गई। वे धर्म विज्ञान शोध संस्थान के डायरेक्टर थे। वैभव अपने दोस्तों के साथ देवास से वापस लौटते समय तालाब पर रुके थे और कमल के फूल लेने उतरे थे। एसडीआरएफ टीम ने सुबह बॉडी निकाली और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजी।
कमल के फूल लेने उतरे वैभव जोशी की तालाब में डूबने से मौत।
एसडीआरएफ टीम ने सुबह निकाला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उनके साथ दो दोस्त रितेश और शैलेन्द्र भी घूमने के लिए गए थे।
इंदौर। इंदौर जिले के खुडैल थाना इलाके के पैड़मी गांव में मुहाड़ा घाट तालाब में डूबने से उज्जैन निवासी वैभव पिता जगदीश जोशी(45) की मौत हो गई। वे धर्म विज्ञान शोध संस्थान के डायरेक्टर थे।
जानकारी के मुताबिक तीन दोस्त वैभव जोशी निवासी उज्जैन, रितेश और शैलेन्द्र निवासी इंदौर शनिवार को उदय नगर घाट सेक्शन देवास में घूमने गए थे। पार्टी करने के बाद वापस लौटते समय शाम 6 बजे ग्राम पैड़मी स्थित मुहाडा घाट तालाब पर रुक गए। यहां पर वैभव तालाब में कमल के फूल लेने उतरे। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गए।
रात में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई पर अंधेरा अधिक होने से वो नहीं मिल पाए। सुबह जल्दी सर्च ऑपरेशन किया और बॉडी निकाली गई। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा गया है।
