अश्लील कमेंट मामले पर बोले इंदौर महापौर:आने वाली पीढ़ी को गलत नैतिकता की शिक्षा देना बर्दाश्त नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

यूट्यूबर द्वारा एक शो के दौरान पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले में इंदौर महापौर ने भी यूट्यूबर पर निशाना साधा। शो में भद्दे कमेंट के बाद जगह-जगह इनका विरोध किया जा रहा है।
बुधवार को इंदौर में नगर निगम के प्रोग्राम में पूछे गए एक सवाल पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यूट्यूटबर रणवीर अलाहबादिया पर निशाना साधा। महापौर ने कहा कि देश तेजी से बदल रहा है। इलाहबाद प्रयागराज हो गया है। ये जितने भी अलाहबादिया हैं, जितनी भी देश विरोधी ताकते हैं या जो नैतिकता के साथ खिलवाड़ करते हैं। इनको भगवान जल्द सद्बुद्धि देगा और इनको भी प्रयागराज जाने की प्रेरणा मिलेगी।
महापौर ने कहा कि स्वस्थ्य मनोरंजन बहुत अच्छा है, लेकिन किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना, फुहड़ता फैलाना, आने वाली पीढ़ी को गलत नैतिकता की शिक्षा देना ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। इस पर महाराष्ट्र के सीएम ने तुरंत संज्ञान लिया है और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version