मध्यप्रदेश में हर घंटे पी जा रही 16.67 लाख रुपये की शराब

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 महीनों में प्रदेश में 1450 करोड़ रुपये की शराब पी जा चुकी है। इसका मतलब है कि हर दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की शराब की खपत हो रही है। यदि इसे घंटे के हिसाब से देखें तो हर घंटे करीब 16.67 लाख रुपये की शराब पी जा रही है। इस खपत में विदेशी शराब की मांग में 16% गिरावट आई है, जबकि देसी शराब की बिक्री 17% बढ़ी है। इस साल यह आंकड़ा 1800 करोड़ तक पहुंच सकता है।

Exit mobile version