
क्राइम ब्रांच की टीम ने पत्थर गोदाम रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास से दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान असलम (निवासी चंदन नगर) और शाहरुख के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध फायर आर्म्स और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिन्हें उन्होंने छिपाकर रखा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
