भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक इंदौर और उज्जैन के तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 16 जून से वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन होगा।
सेना भर्ती परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक
इंदौर-उज्जैन के तीन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित
ग्निवीर क्लर्क हेतु टाइपिंग टेस्ट भी शामिल
महू। सेना में भर्ती के लिए ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तिथियों की घोषणा सेना ने कर दी है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 30 जून से 10 जुलाई तक इंदौर और उज्जैन में तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस बार से अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 16 जून से भारतीय सेना की अधिकृत वेब साइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए हैं।
