सिमरोल इलाके के जूना पानी फॉल में डूबने से नाबालिग की मौत हो गई। वह गणतंत्र दिवस पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था।
मृतक का नाम अल्फेज (17) पिता फरीद मंसूरी निवासी रानीपुरा झंडा चौक है। रिश्तेदार मो. इरशाद अंसारी ने बताया कि वह 5 दोस्तों संग बाइक से गया था। अल्फेज के साथ गए दोस्त 12वीं के छात्र मोईन अंसारी ने पुलिस को बताया, अल्फेज कुंड में नहाने चला गया। उसका पैर फिसलने से वह गहराई में समाने लगा। हमने अपने बेल्ट आपस में जोड़े और पानी में डालकर अल्फेज से पकड़ने को कहा, लेकिन वह सफल नहीं हुआ।
