कंटेनर ने बस को टक्कर मारी, एक यात्री घायल:महू में लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के डीएसओआई चौराहे के समीप मंगलवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर के चालक की राहगीरों ने धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार कंटेनर (एमपी 09 जीएच 5893) के चालक ने तेज रफ्तार में बलवाड़ा-चोरल के बीच इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एक बस को टक्कर मार दी।बस को टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। यहां मौजूद कुछ लोगो ने कार से कंटेनर का पीछा करना शुरू किया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर चालक ने रास्ते मे कई वाहनों को अपनी चपेट में लिया। सिमरोल में ड्राइवर ने कंटेनर को महू की तरफ मोड़ लिया। महू से तेज गति से निकलने के दौरान कंटेनर ड्रीमलैंड चौराहे पर कुछ वाहनों को टक्कर मारते बचा। *भीड़ ने कंटेनर के चालक को पीटा* यहां कुछ लोगो ने कंटेनर का पीछा कर रास्ते मे कंटेनर को रोक लिया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिर लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने भीड़ को हटाकर ड्राइवर को कंटेनर से ड्राइवर को निकालकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। *एक यात्री घायल* सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि एक कंटेनर यात्री बस को टक्कर मारते हुए महू तरफ भागा था। जिसे लोगों ने पकड़ लिया है। एक यात्री को चोट लगी है। अन्य कोई घायल नहीं है।

Exit mobile version