एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर हुई मप्र टोली की पहली बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आजादी के बाद से आज तक पॉलिटिकल जस्टिस के परिवेश में कोई खास काम नहीं हुआ – रोहित आर्य

इंदौर/भोपाल ।गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई ,बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मध्य प्रदेश टोली के संयोजक पूर्व न्यायधीश रोहित आर्य सह संयोजक इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित रहे ।
दो घंटे चली बैठक के बाद पूर्व न्यायधीश रोहित आर्य ने बताया कि आज एक देश एक चुनाव को लेकर सकारात्मक बैठक हमने की रोहित आर्य ने कहा कि एक देश एक चुनाव हमारे संविधान के मूल संरचना के अनुरूप है एक देश एक चुनाव के परिपेक्ष में मंथन के लिए हम बैठे थे यह एक विजनरी स्टेप है आजादी के बाद से आज तक पॉलिटिकल जस्टिस के परिवेश में कोई खास काम नहीं हुआ था, लेकिन वन नेशन इलेक्शन पॉलिटिकल जस्टिस के लिए यह अहम स्टेप है इसके बहुआयामी परिणाम देखने को मिलेंगे
जनता जनार्दन जो चुनाव करती है स्वयं अपने लिए करती है वोटर का मूल्य क्या है और प्रजातंत्र का महत्व क्या है इस परिपेक्ष में लोगो तक पहुंचाने का हमने निर्णय लिया है वन नेशन वन इलेक्शन के चलते हमारे देश में अस्थिरता कम हुई है सामाजिक आर्थिक ढांचा सुधरेगा प्रशासनिक अमला जो पूरे साल चुनाव में लगा रहता है वो अपने कार्यों में आगे बढ़ेगा,प्रदेश ओर देश में चल रही ढेर सारी योजनाएं उनका क्रियान्वयन 5 साल की अवधि में होगा उसमें कोई अवरोध नहीं आएगा,=इस निर्णय से पॉलिटिकल स्टेबिलिटी आएगी। जो सरकार लोगो द्वारा चुनी जाएगी वो पांच साल काम कर पाएगी।

Exit mobile version