देश की बात, आपके शहर से
Indore में रिटायर्ड जस्टिस के घर घुसे नकाबपोश चोर, 4 मिनट में सब कुछ किया साफ, चोरी में बाग-टांडा की गैंग पर शक
देश 14 बार पढ़ी गई

Indore में रिटायर्ड जस्टिस के घर घुसे नकाबपोश चोर, 4 मिनट में सब कुछ किया साफ, चोरी में बाग-टांडा की गैंग पर शक

रविवार तड़के तीन नकाबपोश बदमाश गर्ग के घर में घुसे थे। बदमाश उनके बेटे ऋत्विक के रूम में घुसे और अलमारी तोड़ कर लाखों रुपये के गहने और नकदी ले गए।

Abhishek Raghuvanshi13 अगस्त 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


रविवार तड़के तीन नकाबपोश बदमाश गर्ग के घर में घुसे थे। बदमाश उनके बेटे ऋत्विक के रूम में घुसे और अलमारी तोड़ कर लाखों रुपये के गहने और नकदी ले गए। मंगलवार को अफसरों ने स्वजन को सीसीटीवी फुटेज दिखा कर चर्चा की तो बताया बदमाशों ने रैकी कर घटना को अंजाम दिया है। अलमारी तोड़ने के पूर्व बदमाशों ने नशीले पदार्थ का छिड़काव किया था।
इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र की प्रगति पार्क कॉलोनी में रिटायर जस्टिस रमेश गर्ग के बंगले में हुई चोरी में बाग-टांडा के गिरोह पर शक है। खुड़ैल पुलिस ने विभिन्न जगहों पर हुई छह वारदातों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए है। धार पुलिस से ग्रील काट कर चोरी करने वाली गैंग की जानकारी मांगी है।
जज के घर में हुई थी चोरी
रविवार तड़के तीन नकाबपोश बदमाश गर्ग के घर में घुसे थे। बदमाश उनके बेटे ऋत्विक के रूम में घुसे और अलमारी तोड़ कर लाखों रुपये के गहने और नकदी ले गए। मंगलवार को अफसरों ने स्वजन को सीसीटीवी फुटेज दिखा कर चर्चा की तो बताया बदमाशों ने रैकी कर घटना को अंजाम दिया है। अलमारी तोड़ने के पूर्व बदमाशों ने नशीले पदार्थ का छिड़काव किया था।
संभवत: इसी कारण अलार्म बजने के बाद भी ऋत्विक की नींद नहीं खुली और चोर चार मिनट तक रूम में ही रहे। एसपी (ग्रामीण) यांगचेन डोलकर भुटिया के मुताबिक शहर और ग्रामीण इलाकों में हुई चोरी की वारदातों के फुटेज एकत्र किए गए है। तीन टीमें शहर से बाहर भेजी गई है। पुलिस वारदात के तरीकों का मिलान कर रही है। अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
एक ही रात में शहर और ग्रामीण में 15 जगहों पर की वारदात
पुलिस ने रिटायर जस्टिस रमेश गर्ग के बेटे ऋत्विक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज और टाइमिंग का मिलान करने पर पता चला इसी तरह से उसी वक्त शहर और ग्रामीण में 15 स्थानों पर वारदात हुई है। इसमें अमृत ग्रीन कालोनी (सिमरोल) में पांच स्थान, द ग्रैंड मराठा सिंगापुर टाउनशिप (लसूड़िया) में पांच मकान, दिव्य विहार कालोनी (बाणगंगा), तिलकपथ (सदर बाजार) राऊ में हुई चोरियां शामिल है।
सभी जगहों पर हुई वारदात में बदमाश नकाबपोश है। उनके हाथ में डंडे और ताले तोड़ने के औजार भी है। एसपी के मुताबिक संभवत: कोई बाहरी गैंग ने शहर में प्रवेश किया है। पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट भी जांच में शामिल किए है। सूत्रों के मुताबिक विश्व आदिवासी दिवस पर रैली की आड़ में बाग, टांडा,अलीराजपुर, धार, झाबुआ की गैंग शहर में आई और वारदात कर फरार हो गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 17 घंटे पहलेAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोटLifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 21 घंटे पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 22 घंटे पहलेबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 22 घंटे पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 22 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 22 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 22 घंटे पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 22 घंटे पहले
↑