Ahmedabad Plane Crash Live: अहमदाबाद प्लेन हादसे में 2 यात्री बचे जिंदा, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
https://timenews.today/img/2025/06/1000405788.mp4

Ahmedabad Air India Plane Crash LIVE Updates: गुजरात के अहमदाबाद में यात्री विमान प्लेन क्रैश हुआ है. घटनास्थल से बड़ा धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है.

https://timenews.today/img/2025/06/1000405786.mp4

Ahmedabad Plane Crash Live Updates: गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है. विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. देशभर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं. लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं. हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है. इस हादसे में 2 यात्री जिंदा बच गए हैं. एक यात्री 11A सीट नंबर पर यात्रा कर रहा है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन चंद मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया. मंजर इतना भयावह है कि हर किसी का दिल दहल गया.

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई. वह 68 वर्ष के थे. रूपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वह बिजनेस क्लास की 2डी सीट पर बैठे थे.

- Advertisement -

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है.

अहमदाबाद विमान हादसा हाइलाइट्स

एयरलाइन: एयर इंडिया

फ्लाइट नंबर: एआई-171

गंतव्य: लंदन

उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट

स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसरमय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट के बाद

विमान में सवार लोगों की संख्या: 242 पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू

भारतीय: 169

ब्रिटिश: 53

कनाडाई: 1

पुर्तगाली: 7

केबिन क्रू के सदस्य: 12

पायलटों की जानकारी:

कैप्टन: सुमित सभरवाल

फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर

कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे

फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे

Exit mobile version