देश की बात, आपके शहर से
स्वच्छता से खुलता है समृद्धि का द्वारस्वच्छता हमारी आदत, परंपरा, दिनचर्या और संस्कारों में रही है सदियों से शामिल
देश 20 बार पढ़ी गई

स्वच्छता से खुलता है समृद्धि का द्वारस्वच्छता हमारी आदत, परंपरा, दिनचर्या और संस्कारों में रही है सदियों से शामिल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इन आदतों और संस्कारों को पुनर्जीवित कर स्वच्छता को दिया जन आंदोलन का रूप: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में स्वच्छता कर्मवीरों का किया सम्मान और उनके साथ किया भोजनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर की लोक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लोकार्पित की 50 इलेक्ट्रिक बसेंश्री रणजीत हनुमान मंदिर के पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन भी कियाइंदौर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छता से समृद्धि आती है।

Abhishek Raghuvanshi5 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इन आदतों और संस्कारों को पुनर्जीवित कर स्वच्छता को दिया जन आंदोलन का रूप: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में स्वच्छता कर्मवीरों का किया सम्मान और उनके साथ किया भोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर की लोक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लोकार्पित की 50 इलेक्ट्रिक बसें
श्री रणजीत हनुमान मंदिर के पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया
इंदौर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छता से समृद्धि आती है। स्वच्छता हमारी परंपरा, दिनचर्या और संस्कारों में सदियों से शामिल रही है, किंतु समय के साथ हम इसे भूलते गए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इन आदतों और संस्कारों को पुनर्जीवित कर स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कर्मवीरों के सम्मान समारोह और सहभोज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने लगातार आठ बार प्रथम स्थान प्राप्त कर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिए इंदौर के सभी 36 लाख नागरिक और विशेष रूप से स्वच्छता कर्मवीर बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में विश्वस्तरीय पहचान बनाई है। यह उपलब्धि टीम भावना, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और सफाईकर्मियों की अथक मेहनत से संभव हुई है।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड, श्री महेंद्र हार्डिया, विधायक श्री मधु वर्मा तथा सुश्री ऊषा ठाकुर, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा, पूर्व विधायक श्री जीतू जिराती, पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मवीरो का सम्मान कर साथ में किया भोजन
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता कर्मवीरों का सम्मान कर उनके साथ भोजन किया। उन्होंने इंदौर को स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार आठ बार अव्वल बनाने के लिए स्वच्छता कर्मवीरों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मवीरों ने अपनी कर्मठता, लगन, मेहनत, सेवा और समर्पण भाव से कार्य कर इंदौर को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाया है। स्वच्छता कर्मवीर सही अर्थों में सम्मान के हकदार है। उन्होंने “स्वच्छता का महागुरु” लोगो का विमोचन भी किया। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पार्षदों और वार्डों को भी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरस्कृत किया। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार वार्ड क्रमांक 13 को, द्वितीय पुरस्कार वार्ड क्रमांक 03 को तथा तृतीय पुरस्कार वार्ड क्रमांक 32 को दिया गया। स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ पार्षद का प्रथम पुरस्कार श्री योगेश गेंदर, द्वितीय पुरस्कार श्री पराग कौशल तथा तृतीय पुरस्कार श्री राजीव जैन को दिया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के पहले जीरो वेस्ट जू (प्राणी संग्रहालय) का शुभारंभ भी किया।
50 इलेक्ट्रिक एसी बसों का किया गया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर की लोक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत की 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण किया। बताया गया कि इंदौर को 150 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी, इनमें से उक्त 50 बसों का लोकार्पण आज किया गया है। इन बसों में डिजिटल पेमेंट व्यवस्था भी रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस डिजिटल पेमेंट व्यवस्था का शुभारंभ भी किया। उन्होंने बस में सवार होकर बस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, जीपीएस, सीसीटीवी, पेनिक बटन एवं अन्य सुविधाओं को देखा। उन्होंने कहा कि इंदौर में सड़क, वायु मार्ग और रेल मार्ग का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे इंदौर से देश के चारों क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ रही है।
रणजीत हनुमान मंदिर के पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में इंदौर के प्रसिद्ध श्री रणजीत हनुमान मंदिर के पुनर्विकास कार्यों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर्चुअली भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि रणजीत हनुमान मंदिर प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर से हमें हर क्षेत्र में रण जीतने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मंदिर के विकास के संबंध में तैयार प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। बताया कि उक्त मंदिर के पुनर्विकास पर 7 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भक्तों के लिए अनेक सुविधाएं जुटायी जाएंगी। इस राशि से भव्य द्वार बनाने, शेड एवं बाउंड्री वॉल बनाने, पाथवे और उद्यान विकसित करने आदि के कार्य किए जाएंगे। मंदिर के वर्तमान स्वरूप को बरकरार रखा जाएगा। यह कार्य मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम है।
कार्यक्रम को जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने विश्व मानचित्र पर अपना नया स्थान बनाया है। इंदौर स्वच्छता में लगातार आठ बार से अव्वल है। इंदौर में लोक परिवहन को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से साकार किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत भाषण देते हुए इंदौर की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंदौर का विकास आगामी वर्ष-2050 को दृष्टिगत रखते हुए तेजी से किया जा रहा है। इंदौर का चहुँमुखी विकास हो रहा है। इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। इंदौर नगर निगम डिजिटल क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वच्छता में के क्षेत्र में किए जा रहे हैं नवाचारों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर नगर निगम के सभापति, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में सफाई मित्र और उनसे जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 11 मिनट पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 19 मिनट पहलेMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्मBusinessMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्म 1 घंटा पहलेसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बादBusinessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 1 घंटा पहलेCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे कियाSportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 2 घंटे पहलेस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीतSportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 2 घंटे पहलेNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ायाHealth & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 2 घंटे पहलेसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित कियाTechnologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 4 घंटे पहले
बायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छाSportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 9 घंटे पहलेJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमीHealth & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 9 घंटे पहलेMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 11 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 18 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 19 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 19 घंटे पहले
↑