वो 10 मिनिट लेट हो गई और उसकी फ्लाइट छूट गई ।
अहमदाबाद की व्यस्त सड़क पर 12 जून की दोपहर जब हर कोई अपनी मंजिल की और भाग रहा था उसी दौरान ट्रैफिक में उलझते भूमि चौहान भी अपने सपनों के शहर लंदन जाने के लिए निकली थी ।

अहमदाबाद की व्यस्त सड़क पर 12 जून की दोपहर जब हर कोई अपनी मंजिल की और भाग रहा था उसी दौरान ट्रैफिक में उलझते भूमि चौहान भी अपने सपनों के शहर लंदन जाने के लिए निकली थी । वो एयरपोर्ट तक पहुंच भी गई लेकिन वक्त हो चुका था..वो 10 मिनिट लेट हो गई और उसकी फ्लाइट छूट गई ।
फ्लाइट छूट जाने पर मायूस वापस लौट ही रही थी इसी बीच उसी फ्लाइट के क्रेश होने की खबर आ गई, उसके पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई , आंखों में आंसू थे लेकिन दिल में एक अजीब सी राहत जिंदगी बच जाने की..
भूमि ने कांपते हुए यही कहा
“मेरे गणपति बप्पा ने मुझे बचा लिया..”
वाकई में जिंदगी में कभी कभी छोटी रुकावटें भी किसी चमत्कार का हिस्सा बन जाती है ।
इस तरह का संयोग यकीन दिलाता है कि किस्मत और भगवान से बढ़कर कुछ भी नहीं ।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
