प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले में स्थापित होंगे 07 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर,
भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फॉर्मिंग योजना के तहत जिले में 07 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) की स्थापना की जाएगी। जिले में योजना के तहत 10 नेचुरल फॉर्मिंग क्लस्टर बनाये गये हैं। हर तीन क्लस्टर पर 02 बीआरसी की स्थापना की जाएगी। जिले में बीआरसी इन्दौर में 02, महू में 02,सांवेर में 01 एवं देपालपुर में 02 कुल 07 स्थापित किए जाएंगे। बीआरसी की स्थापना एवं संचालन हेतु इच्छुक स्थानीय कृषि उद्यमी, किसान उत्पाद संगठन, स्वयं सहायता समूह, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति, विकासखण्ड क्रियान्वयन संस्थाएँ आवेदन कर सकती हैं। यह संस्थाएँ विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक (BTM) अथवा परियोजना संचालक आत्मा से संपर्क कर आवेदन प्रारुप एवं विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त कर 29 अगस्त 2025 शाम 6 बजे तक प्रस्ताव दे सकती हैं। बीआरसी प्राकृतिक खेती हेतु आवश्यक जैव आदान तैयार कर किसानों को आपूर्ति करेगा। जैव आदान तैयार करने हेतु आवश्यक कच्चे माल की उपलब्धता के लिए पौधों पर आधारित बायोमॉस, गोबर, गोमूत्र की आपूर्ति के लिए स्वयं अथवा निकटवर्ती गोशाला से अनुबंध उपरांत व्यवस्था कर सकते हैं।

Exit mobile version