ग्राम पंचायत बांक में जिला पंचायत का नवाचार : कचरे से कमाई, आत्मनिर्भरता की ओर कदमपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने नवाचार का लिया जायजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आज इंदौर प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत बांक स्थित सामग्री पुनर्चक्रण सुविधा (MRF) प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत द्वारा किये जा रहे नवाचार के तहत ग्राम पंचायत द्वारा अपनाए जा रहे कचरा प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस केंद्र के माध्यम से 3700 घरों, 425 दुकानों, स्कूलों, मैरिज गार्डन एवं अस्पतालों से प्रतिदिन लगभग 800 किलो सूखा कचरा एकत्रित किया जाता है। इसका वैज्ञानिक निपटान कर पंचायत न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रही है, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रही है।
जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया पर प्रति माह लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये का व्यय होता है, जबकि खर्च निकालकर पंचायत को 70 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। यह पहल ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है।
भ्रमण के दौरान मंत्री श्री पटेल के साथ स्थानीय विधायक श्री मधु वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version