प्रशासन ने पिछले दिनों २२ एकड़ जमीन की लीज निरस्त कर हाथोहाथ लिया था कब्जा, अब जनहित में होगा उपयोग, जूनी इंदौर तहसीलदार ने शुरू की आवेदन पर आवंटन की प्रक्रिया
इंदौर।
इंदौर। होप टेक्सटाइल (Hope Textile) मिल की 22 एकड़ जमीन (land) पिछले दिनों जहां प्रशासन ने लीज निरस्त (Lease cancelled) कर जहां हाथों हाथ कब्जा लेकर सूचना बोर्ड भी लगवा लिया, वहीं दूसरी तरफ अब इस जमीन का जनहित में उपयोग किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने ऑनलाइन इस जमीन को हासिल करने के लिए नजूल निवर्तन अधिनियम के तहत प्रशासन को आवेदन किया है, जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार जूनी इंदौर ने इस आवेदन पर आबंटन की प्रक्रिया शुरू करते हुए 15 दिन में दावे-आपत्तियां आमंत्रित की है। नगर निगम को मौके पर खाली 8 एकड़ से अधिक जमीन पार्किंग के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में बनाए जाने वाले सस्ते मकानों के लिए आबंटित की जा रही है। दूसरी तरफ पट्टेदार जमीन मालिकों द्वारा प्रशासन के आदेश को अदालती चुनौती देने की जानकारी भी सामने आई है।
पिछले दिनों प्रशासन ने करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीनों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कराई। कलेक्टर आशीष सिंह ने महालक्ष्मी नगर मैन रोड पर खेड़ापति हनुमान मंदिर की लगभग 3 एकड़ जमीन को जहां कब्जे में लिया, तो उसके साथ ही एक और बड़ी कार्रवाई होप टेक्सटाइल मिल की जमीन के मामले में की। एक विस्तृत आदेश जारी कर एक हजार करोड़ रुपए मूल्य की इस जमीन की लीज निरस्त कर मौके पर एसडीएम-तहसीलदार की टीम को भेजकर कब्जा भी कराया और प्रशासन ने अपना बोर्ड भी लगवा दिया। 86 साल पहले 1939 में होलकर स्टेट ने सिक्का ऑर्डर के जरिए उक्त जमीन का आबंटन किया था। एमजी रोड पर जिला कोर्ट के पीछे होप टेक्सटाइल और पोद्दार प्लाजा की जमीन शामिल है। कस्बा इंदौर की सर्वे नम्बर 282/2 की 22.24 एकड़ जमीन की लीज तत्काल प्रभाव से निरस्त कर तहसीलदार जूनी इंदौर ने कब्जा हासिल किया। हालांकि पिछले कुछ समय से कार्यालय प्रधान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पार्किंग सुविधा भी यहां उपलब्ध कराई गई है, जो कि वर्तमान में 4.93 एकड़ पर अस्थायी पार्किंग के लिए दी गई है, उसे भी कलेक्टर ने फिलहाल अपने आदेश में जारी रखा। एसडीएम जूनी इंदौर प्रदीप सोनी द्वारा तैयार किए गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर कोर्ट ने मिल की जमीन की लीज निरस्त करने का आदेश पारित किया। अब निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर को इस जमीन को आबंटन करने का आवेदन दिया है, जिसमें निगम ने पार्किंग के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए उक्त जमीन मांगी है, जिस पर अपर तहसीलदार जूनी इंदौर ने मध्यप्रदेश नजूल भूमि निर्वर्तन निर्देश-2020 के तहत आबंटन के लिए प्राप्त इस आवेदन-पत्र पर 16 सितम्बर तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित की है, उसके पश्चात आबंटन की प्रक्रिया की जाएगी। यह भी उल्लेखनीय है कि होप टेक्सटाइल की इस जमीन पर बम परिवार का कब्जा रहा है और इसकेएक हिस्से में न्यू सियागंज भी कुछ वर्ष पूव्र्र निर्मित हुआ। सूत्रों के मुताबिक बम परिवार द्वारा प्रशासन के इस आदेश को अदालती चुनौती भी दी जा सकती है। दूसरी तरफ कलेक्टर ने अपने 16 पेज के पिछले दिनों जारी आदेश में हालांकि सुप्रीम कोर्ट के भी कई आदेशों का हवाला दिया और 99 साल की लीज पर उक्त जमीन महाराजा होलकर ने मिल चलाने के लिए ही दी थी। मगर संचालकों ने दुरुपयोग के साथ लीज शर्तों का उल्लंघन भी किया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
BusinessMukesh Ambani के Jio Platforms ने बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान फर्म 18 मिनट पहले
Businessसैनरी ने Vivant के साथ सहयोग समाप्त किया, चीन में आलोचना के बाद 43 मिनट पहले
SportsCarey और Inglis ने ऑस्ट्रेलिया को 330-4 से आगे किया 1 घंटा पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 1 घंटा पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 1 घंटा पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 3 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 4 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 5 घंटे पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहले
LifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
TechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहले
LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहले
Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहले
Businessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहले
Businessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहले
Sportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहले
Sportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहले
Health & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले