इंदौर, 29 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने इंदौर जिला अंतर्गत ग्रामीण थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 6 अपराधियों को 6-6 माह के लिए जिलाबदर कर दिया है ।
जिन अपराधियों को जिलाबदर किया गया है उनमें महू थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनू उर्फ बागडू पिता कन्हैया लाल बोरासी निवासी पासीपुरा महू, नीरज पिता राजेंद्र सेन निवासी गुजरखेड़ा महू, सुमित पिता राजेंद्र चौहान निवासी लुनियापुरा महू, आकाश उर्फ पप्पी पिता ड्रेकप्रसाद तिवारी निवासी लुनियापुरा महू तथा बडगोंडा थाना क्षेत्र के रितिक उर्फ रॉकी पिता मांगीलाल निवासी आड़ा पहाड़ और हातोद थाना क्षेत्र के लखन उर्फ पंडिया पिता चैन सिंह बागरी निवासी बागरी मोहल्ला हातोद शामिल है।
इनके विरुद्ध आमजनों को अश्लील गालियां देने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध हथियार रखने, लड़ाई झगड़ा करने, गुंडागर्दी, अवैध वसूली जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। ये कई वर्षों से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।
