देश की बात, आपके शहर से
इंदौर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम को प्रतिष्ठित आईजीबीसी ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन प्राप्त
देश 0 बार पढ़ी गई

इंदौर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम को प्रतिष्ठित आईजीबीसी ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन प्राप्त

इंदौर,इंदौर शहर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।

Abhishek Raghuvanshi2 सितंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर,
इंदौर शहर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (ISCDCL) एवं इंदौर नगर निगम (IMC) को सीआईआई-इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है। यह गौरव प्राप्त कर इंदौर मध्य प्रदेश का पहला एवं पूरे देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल हो गया है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली है।
यह उपलब्धि इंदौर के सतत एवं हरित विकास की दिशा में पिछले कई वर्षों से किए गए सुनियोजित प्रयासों, पर्यावरण हितैषी पहल और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। बीते छह माह में शहर द्वारा किए गए कार्यों एवं पहलों से संबंधित विस्तृत डाटा प्रमाणन संस्था IGBC के साथ साझा किया गया, जिसके उपरांत यह प्रतिष्ठित मान्यता प्रदान की गई।
IGBC ग्रीन सिटी रेटिंग के अंतर्गत किसी शहर का मूल्यांकन मास्टर प्लानिंग, जल प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ई-गवर्नेंस, हरित आवरण, सार्वजनिक परिवहन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न आयामों पर किया जाता है। इंदौर ने इन सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह शीर्ष सम्मान हासिल किया है।
यह प्रमाण पत्र श्री सुनील चोरडिया, अध्यक्ष, सीआईआई राष्ट्रीय समिति (एमएसएमई) द्वारा इंदौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह (आईएएस) एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा (आईएएस) को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश सरकार एवं इंदौर प्रशासन की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। इंदौर ने हरित शहर के रूप में अपने आपको स्थापित कर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।
मुख्य बिंदु

  • इंदौर मध्यप्रदेश का पहला एवं देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल, जिसे IGBC ग्रीन सिटी प्लेटिनम सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ।
  • जल, ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, ई-गवर्नेंस एवं हरित बुनियादी ढांचे में उत्कृष्ट कार्य।
  • सतत शहरी विकास व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नागरिकों और प्रशासन का संयुक्त प्रयास।
  • यह सम्मान इंदौर को भारत के उन चुनिंदा 32 शहरों की श्रेणी में शामिल करता है, जिन्हें IGBC ने हरित और टिकाऊ शहरी विकास हेतु मान्यता प्रदान की है।
  • सीआईआई-इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) विश्व स्तर पर ग्रीन बिल्ट एनवायरनमेंट के क्षेत्र में अग्रणी संस्था है। इसकी स्थापना के बाद से अब तक लगभग 16,300 परियोजनाएं, 14.15 बिलियन वर्ग फुट ग्रीन बिल्डिंग क्षेत्रफल के साथ इस प्रणाली से जुड़ चुकी हैं। आज भारत के लगभग 90% ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स IGBC की रेटिंग प्रणाली अपना रहे हैं।
  • यह उपलब्धि इंदौर शहर की पहचान को और सशक्त बनाती है तथा हरित, स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्रदान करती है।
तस्वीरों में खबर3 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Microsoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपरTechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 10 घंटे पहलेरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहाTechnologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 11 घंटे पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 17 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 17 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 18 घंटे पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 18 घंटे पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 20 घंटे पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 22 घंटे पहले
Amazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतेंTechnologyAmazon Prime Air का विस्तार: 500 शहरों में ड्रोन डिलीवरी और शोर की शिकायतें 1 दिन पहलेSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998LifestyleSony Bravia 6 OLED TV पर 40% तक की छूट, 55‑इंच सिर्फ $998 1 दिन पहलेजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों?Lifestyleजिंजर मापने का तरीका: उंगली और सेंटीमीटर क्यों? 1 दिन पहलेकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार कियाBusinessकासिडी हचिन्सन पर DOJ का आरोप, ग्रैंड जूरी ने अस्वीकार किया 1 दिन पहलेवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोरBusinessवेल्स की पार्टियाँ बजट में बदलाव की मांग, M4 राहत सड़क पर जोर 1 दिन पहलेमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिकSportsमैनचेस्टर यूनाइटेड: मैट बुबी और एलेक्स फर्ग्यूसन के बाद माइक कैरिक 1 दिन पहलेबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायतSportsबार्सिलोना पर 602 यूरो का जुर्माना, अल्वारेज़ के संपर्क पर एटलेटिको की शिकायत 1 दिन पहलेWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसीHealth & FitnessWoman’s Hour में चर्चा: मेलानिया ट्रम्प, ऐतिहासिक उपन्यास, एमी वाइनहाउस, आयरन डेफिशिएंसी 1 दिन पहले
↑