इंदौर में बालकनी से गिरने पर छात्रा की मौत:कपड़े सुखाते समय पैर फिसलने से सड़क पर गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तिलक नगर इलाके में रविवार दोपहर कपड़े सुखाने के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी में गई 20 वर्षीय छात्रा खुशी बंसल का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने पर उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब चार घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
तिलक नगर पुलिस के अनुसार, खुशी निवासी संविद नगर बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। हादसे के समय परिवार घर में ही मौजूद था। सिर में गहरी चोट आने से उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी।
भाई राजू ने बताया कि परिवार किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। पिता सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और भाई निजी काम में लगे हैं। खुशी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version