देश की बात, आपके शहर से
इंदौर के कनाडिया और लसूडिया में दो बड़ी चोरियां: सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद; बायपास पर गाड़ियां खड़ी कर वारदात को अंजाम देते हैं
देश 0 बार पढ़ी गई

इंदौर के कनाडिया और लसूडिया में दो बड़ी चोरियां: सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद; बायपास पर गाड़ियां खड़ी कर वारदात को अंजाम देते हैं

इंदौर के कनाडिया और लसूडिया इलाके चोरों के निशाने पर हैं। दो दिन पहले यहां दो बड़ी चोरियों की वारदातें हुईं। पुलिस द्वारा निकाले गए सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश नजर आए हैं, जिनकी पहचान में पुलिस जुटी है।

Abhishek Raghuvanshi16 दिसंबर 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के कनाडिया और लसूडिया इलाके चोरों के निशाने पर हैं। दो दिन पहले यहां दो बड़ी चोरियों की वारदातें हुईं। पुलिस द्वारा निकाले गए सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश नजर आए हैं, जिनकी पहचान में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बायपास पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर वारदात को अंजाम देते हैं और फिर फरार हो जाते हैं। अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कनाडिया की संपतग्रीन कॉलोनी में जिग्नेश सोनी के घर चोरी की वारदात हुई। उसी रात लसूडिया की ओमेक्स सिटी में भी ताले तोड़े गए। जिग्नेश सोनी के घर से करीब 15 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ, वहीं ओमेक्स सिटी में भी लाखों का माल बदमाश ले उड़े। पुलिस द्वारा निकाले गए सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध बदमाश पैदल आते-जाते दिखाई दिए हैं, जिनके द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।
बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था
पुलिस को आशंका है कि आरोपी मुंह ढंककर आए थे और उनके पास ताले तोड़ने के औजार व थैली भी थी। वे पेशेवर चोर प्रतीत होते हैं, जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। फिलहाल अफसर पुराने बदमाशों के रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। पूर्व की चोरियों में जेल से जमानत पर छूटे कई बदमाश आसपास के जिलों में फिर सक्रिय हुए हैं।
गाड़ियां बायपास पर खड़ी कर आते हैं बदमाश
ऐसे बदमाश वारदात से पहले अपनी गाड़ियां बायपास या सुनसान इलाकों में खड़ी करते हैं और चोरी के बाद उन्हीं वाहनों से शहर के बाहर फरार हो जाते हैं। पुलिस का दावा है कि टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं और जल्द गिरफ्तारी होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Polymarket पर हैक: यूजर्स के फंड चोरी, यूके प्राधिकरणों को मामला सौंपाBusinessPolymarket पर हैक: यूजर्स के फंड चोरी, यूके प्राधिकरणों को मामला सौंपा 7 मिनट पहलेAlphabet का राजस्व बढ़ा पर लाभ घटा, स्टॉक $3.46 ट्रिलियन पर गिराBusinessAlphabet का राजस्व बढ़ा पर लाभ घटा, स्टॉक $3.46 ट्रिलियन पर गिरा 31 मिनट पहलेLiverpool ने Chelsea पर जीत दर्ज की, तीन और पेनल्टी शेम में शामिलSportsLiverpool ने Chelsea पर जीत दर्ज की, तीन और पेनल्टी शेम में शामिल 56 मिनट पहलेChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचिSportsChelsea के ट्रेंट एलेक्जेंडर-आर्नोल्ड पर दांव, अन्य क्लबों की रुचि 1 घंटा पहलेSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंदHealth & FitnessSilicon Practice के पतन से सैकड़ों GP प्रैक्टिस की वेबसाइटें बंद 1 घंटा पहलेReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजनाTechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 3 घंटे पहलेOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगाTechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 3 घंटे पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 10 घंटे पहले
कुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 1 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोनLifestyleNothing के CMF Headphone Pros $55 में, बजट ओवर-ईयर हेडफ़ोन 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने बालाघाट की टीम को क्विज-2026 विजेता घोषित किया 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
↑