सोनम का पहला बयान आया सामने… बोली – ”अज्ञात लोगों ने मारा मेरे पति को… मुझे भी किया अगवा”

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या में देर रात पुलिस हिरासत में ली गई राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने पुलिस को अपना पहला बयान दिया है, जिसमें उसने कई कई बड़े दावे किए… एक मीडिया समूह की खबर के मुताबिक, सोनम ने पुलिस को बताया कि ”कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे पति की हत्या की है… लूटपाट कर मुझे अगवा किया गया और एक कमरे में बंद कर दिया था… इसके बाद रात को गाड़ी में बैठाकर गाजीपुर के ढाबे पर छोड़ गए…” वहीं एक अन्य खबर के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी राजा पर धारदार हथियार से हमला होने की बात सामने आ रही है और उसे दो जगह चोट के निशान हैं… राजा के सिर के अगले और पिछले हिस्से पर वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई… इधर, सोनम के भाई का भी बयान सामने आया कि हम सच के साथ हैं… अगर मेरी बहन दोषी पाई जाती है तो उसे फांसी दे दी जाए… इधर, पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक सोनम का उसके पिता की प्लायवुड की फर्म में अकाउंट का काम संभालने वाले अपनी उम्र से 5 साल छोटे राज कुशवाहा से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन वह अपने माता-पिता के खिलाफ नहीं जाना चाहती थी, जिस वजह से उसे शादी करना पड़ी… फिलहाल शिलांग पुलिस सोनम को गाजीपुर से अपने साथ लेकर जाएगी..!

Exit mobile version