शिलांग में लापता सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है। सोनम ने भाई गोविंद को वीडियो कॉल कर अपनी लोकेशन बताई। इससे पहले 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव शिलांग के पास मिला था। भाई गोविंद ने राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को भी दी जानकारी।सोनम ने वीडियो कॉल से भाई को बताई अपनी लोकेशन।
23 मई से शिलांग से लापता थे सोनम और राजा रघुवंशी।गाजीपुर पुलिस को सोनम एक ढाबे के पास मिली थी।इंदौर। शिलांग में लापता हुई सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिल गई है। सोनम ने अपने भाई गोविंद को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी।
इसके पहले 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शिलांग के पास खाई में शव मिला था। गोविंद ने सोनम के मिलने की जानकारी राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी को भी फोन करके दी है।जानकारी के मुताबिक गाजीपुर पुलिस को सोनम एक ढाबे के पास मिली थी। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। इधर शिलांग पुलिस और सोनम के भाई गोविंद गाजीपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
