रॉन्ग साइड से आए आरोपी ने लेफ्टिनेंट से की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमजी रोड क्षेत्र में रॉन्ग से साइड से आए एक्टिवा सवार और उसके तीन साथियों ने वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट के साथ मारपीट की। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक विश्व चौहान निवासी सुदामा नगर की शिकायत पर मनोज औदिच्य और उसके तीन साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विश्व वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट हैं। 26 जनवरी की दोपहर वे भाई के साथ जेल रोड पर स्मार्ट वॉच ठीक कराने जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से एक्टिवा (MP09UE8416) सवार व्यक्ति ने उनकी स्कूटर के सामने गाड़ी रोक दी। विश्व ने उसे गलत लेन में आने की बात कही तो उसने अपशब्द कहे। इसके बाद आरोपी ने तीन लोगों को बुलाया और चारों ने मिलकर विश्व और श्री के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने बचाव किया और मारपीट करने वाले बदमाश की जानकारी लेकर थाने पहुंचे।

Exit mobile version