पत्नी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित:तलाक के बिना कर ली दूसरी शादी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी महिला से शादी कर ली।
तुकोगंज टीआई जितेन्द्र यादव ने बताया कि दीपिका चावला निवासी लाला का बगीचा की शिकायत पर पुलिस ने अरविंद चावला, ससुर रामेश्वर चावला, सास लाड़बाई निवासी कुलकर्णी भट्‌टा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दीपिका ने बताया कि पहले पति प्रिटिंग प्रेस का काम करते थे। शादी के बाद से ब्याज का काम करते हैं। शादी को करीब 12 साल हो गए। तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। पति आए दिन मारपीट भी करता था। दीपिका ने पुलिस को बताया कि पति के अन्य महिला से सबंध थे। ससुराल के लोगों ने यह बात उनसे छिपाई थी। दीपिका ने बताया कि 2018 में जब वह गर्भवती थी तब पति ने उनकी बिना जानकारी के लवीना नाम की युवती से खजराना मंदिर में विवाह कर लिया। तब अरविंद ने तलाक नहीं दिया था। लविना के परिवर के लोग उसे ढूंढते हुए घर आए तब इस बात का पता चला।

Exit mobile version