इंदौर
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ब्लॉक बी इंदौर में एक सितम्बर,2025 को प्रात: 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार मेले) का आयोजन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री माधव हसानी ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ब्लॉक बी) में बच्चों की आभा आईडी बनाने, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हिमोग्लोबिन, बीएमआई, ब्लड प्रेशर आदि की जाँच एवं आवश्यकतानुसार उपचार परामर्श दिया जायेगा। इस आयोजन हेतु स्वास्थ्य जाँच करने हेतु चिकित्सकों को ड्युटी भी लगायी गयी है। जिनमें डॉ.नितेश चौधरी चिकित्सा अधिकारी, सुश्री कविता चौरसिया नर्सिंग ऑफिसर, श्री वीरेन्द्र शाक्य फार्मासिस्ट, श्री यश सोलंकी परामर्शदाता और श्री आकाश पाल डी0ई0ओ0शामिल है।
