इंदौर MIC मेंबर एवं भाजपा नेता राकेश जैन के प्रतिनिधि ने महिला पर बंदूक तानी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में गणेश चतुर्थी के बैनर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला एमआईसी मेंबर राकेश जैन के प्रतिनिधि सूरज शर्मा से जुड़ा है, जिसने एक स्थानीय महिला से बैनर हटाने को लेकर विवाद के दौरान खुलेआम गुंडागर्दी की। इतना ही नहीं बंदूक दिखाकर धमकाया भी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने जब बैनर निकालने का विरोध किया तो बीजेपी नेता राकेश जैन के प्रतिनिधि सूरज शर्मा ने पहले अपशब्द कहे और फिर बंदूक निकालकर उसे धमकाया। डर के चलते महिला ने किसी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सूरज शर्मा महिला को डंडे और बंदूक के दम पर धमका रहा है।

Exit mobile version