लव जिहाद फंडिंग मामले में गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और उसकी बेटी आयशा अभी पुलिस रिमांड पर हैं। दोनों से अलग-अलग फिर साथ में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। आयशा ने कबूला कि उसने पिता की फरारी के दौरान आर्थिक मदद की थी।
टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया, अनवर के नेपाल भागने के दौरान आयशा ने दिल्ली के शालीमार बाग स्थित इलाके में संचालित करेंसी एक्सचेंज सेंटर से साढ़े 13 हजार रुपए नेपाल में ठहरने के दौरान ट्रांसफर किए थे। वहीं कादरी ने नागपुर से जिस शॉप से मोबाइल खरीदा था, उसकी तस्दीक के लिए टीम वहां जाएगी।
