इंदौर के लकड़ी मंडी इलाके में रविवार सुबह एक 8 साल का बच्चा पतंग लूटने के दौरान हाईटेंशन लाइन से झुलस गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के बाद एमवाय ले जाया गया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार शव को लेकर अपने गांव चले गया।
छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक घटना लकड़ी मंडी की है। बच्चे गुड़िया को रहवासी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वह करीब 50 प्रतिशत जल गया था। उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
मजदूरी करते हैं बच्चे के पिता
गुड़िया के पिता करण सिंह लकड़ी मंडी में मजदूरी का काम करते हैं। परिवार टाडा इलाके का रहने वाला है। परिवार में गुड़िया का एक भाई और है। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
