देश की बात, आपके शहर से
Indore23°COvercast
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper

TimeNews Desk

Month: October 2025

राज्य स्तर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय इंदौर का परचम लहराया
Indore

राज्य स्तर पर शासकीय सांदीपनि विद्यालय इंदौर का परचम लहराया

इंदौर,शासकीय सांदीपनि नवीन मालव कन्या विद्यालय, एम.ओ.जी. लाईन इंदौर की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने दो अलग-अलग राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन उपलब्धियों ने न केवल…

October 15, 2025 · 1 min read
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में गोबर से निर्मित स्वदेशी दीये विक्रय स्टॉल का किया शुभारंभ

Indore

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में गोबर से निर्मित स्वदेशी दीये विक्रय स्टॉल का किया शुभारंभ

"स्वदेशी से खुशहाली" कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने खुद खरीदे दीये और जनसुनवाई में आए बच्चों और अन्य आवेदकों को भी किये वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर चुके हैं इंदौर में गोबर से स्वदेशी दीये बनाये जाने के नवाचार की सराहना की’इंदौर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिछले दिनों अपने इंदौर प्रवास के दौरान नेहरू पार्क में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगाई प्रदर्शनी में इंदौर में नवाचार के तहत गोबर से स्वदेशी दीये बनाने की मशीन का अवलोकन किया था और उन्होंने दीये बनाये जाने के संबंध में जानकारी ली और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के इंदौर के नवाचार की सराहना की थी।

दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई— बड़ी मात्रा में बाहर से लायी गई मावा, मिठाई एवं घी जप्त किया गया

Indore

दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई— बड़ी मात्रा में बाहर से लायी गई मावा, मिठाई एवं घी जप्त किया गया

इंदौर,दीपावली पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को प्रभावी कार्यवाही की गई।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ इंदौर ने की वाहनों पर की कार्यवाही

Indore

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ इंदौर ने की वाहनों पर की कार्यवाही

बिना परमिट और फिटनेश शर्तों का उल्लंघन करने पर 03 बसें जब्त 18 वाहनों से वसूला 65 हजार रुपये जुर्माना इंदौर,इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत: इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

Indore

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत: इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे।

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के 5 ठिकानों पर लोकायुक्त छापे: इंदौर-ग्वालियर में धर्मेंद्र भदौरिया के घर-ऑफिस पहुंची टीम;  गोल्ड और भारी कैश मिलने की सूचना

Indore

रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के 5 ठिकानों पर लोकायुक्त छापे: इंदौर-ग्वालियर में धर्मेंद्र भदौरिया के घर-ऑफिस पहुंची टीम; गोल्ड और भारी कैश मिलने की सूचना

मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के 5 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

Indore में सड़क पर मौत का जाल… बाइक सवार के गले में फंसा तार, डॉक्टर बोले- बाल-बाल बची जान

Indore

Indore में सड़क पर मौत का जाल… बाइक सवार के गले में फंसा तार, डॉक्टर बोले- बाल-बाल बची जान

इंदौर में बेतरतीब लटके इंटरनेट और केबल वायर जानलेवा बनते जा रहे है। एक बाइक सवार तो बाल-बाल बच गया। बीच रास्ते में वायर गले में फंस गया और पूरी गर्दन पर गहरा जख्म हो गया।

इंदौर में हिट एंड रन… कार की टक्कर से मिनी ट्रक से भिड़ा छात्र, सिर फटने से मौके पर मौत

Indore

इंदौर में हिट एंड रन… कार की टक्कर से मिनी ट्रक से भिड़ा छात्र, सिर फटने से मौके पर मौत

निरंजनपुर के हिट एंड रन में 12वीं के छात्र महिराज यादव की मौत हो गई। वह स्कूटर से घर लौट रहा था।

अब फूटा शराब ठेकों की नीलामी में ‘खेला’ करने वाले ‘भदौरिया के भंडार का भांडा’…

Indore

अब फूटा शराब ठेकों की नीलामी में ‘खेला’ करने वाले ‘भदौरिया के भंडार का भांडा’…

इंदौर से लेकर प्रदेश के उन अधिकारियों के इन दिनों 'बुरे दिन' चल रह हैं, जिन्होंने 'शराब' के दम पर 'काली कमाई के महल' तान लिए… अभी कुछ अधिकारियों पर ईडी की कार्रवाई चल ही रही थी कि आज लोकायुक्त भी एक्शन मोड में आ गया… खबर है कि इंदौर सहित मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में पदस्थ रहकर शराब ठेकों की नीलामी में खेला करने वाले तत्कालीन आबकारी अधिकारी धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के करीब 8 से 10 ठिकानों पर लोकायुक्त छापे की कार्रवाई हुई है… करीब तीन माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए भदौरिया पर इंदौर स्थित पलासिया के फ्लैट व अन्य जगह कार्रवाई चल रही है… बताया जाता है कि उक्त सेवानिवृत्त अधिकारी सोने-चांदी का प्रेमी होने के साथ महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं… छापे में भारी मात्रा में नकदी के अलावा एक किलो से ज्यादा का सोना, महंगी गाड़ियों के अलावा कृषि भूमि और कई पुस्तैनी सम्पत्तियों की बात भी सामने आ रही है… छापा मारने आए… एम्बुलेंस भी साथ लाए… लोकायुक्त टीम ने आज इंदौर के पलासिया स्थित कैलाश कुंज अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 201 में दबिश दी, जो कि धर्मेंद्र भदौरिया का है… भदौरिया को छापे की भनक भी ना लगे इसलिए क्षेत्र में आबकारी टीम एम्बुलेंस लेकर पहुंची और भदौरिया का दरवाजा खटखटाया… सुबह-सुबह दरवाजा खोला तो लोकायुक्त टीम को देख सेवानिवृत्त अधिकारी भौंचक रह गए… वहीं छापामार कार्रवाई से जुड़े कुछ अधिकारी मीडिया को यह भी बताते हैं कि कई बार छापामारी के दौरान परिजन बीमरी का बहाना बनाते हैं… इसलिए भी एम्बुलेंस का सहारा लेना पड़ा… भदौरिया पर इंदौर में पहले भी कार्रवाइयां हो चुकी है..!

डॉक्टर की कार से बैग उड़ाया

Indore

डॉक्टर की कार से बैग उड़ाया

एमआईजी इलाके में एक डाॅक्टर की कार से बदमाशों ने बैग उड़ा दिया। बैग में लैपटॉप और अन्य डॉक्यूमेंट रखे हुए थे। वहीं, श्रीनगर में रहने वाले निजी कंपनी कर्मचारी के साथ भी वारदात हो गई।

↑