PoK में पैरामिलिट्री रेंजर्स पर पत्थरों से हमला:718 करोड़ के पैकेज के बाद भी नहीं माने प्रदर्शनकारी, महंगाई के खिलाफ 4 दिन से प्रदर्शन जारी
पाकिस्तान की सरकार ने सोमवार को PoK के लिए राहत पैकेज की घोषणा की थी। हालांकि, इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने पैरामिलिट्री रेंजर्स की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में महंगाई और बिजली के दामों के खिलाफ 4 दिन से प्रदर्शन जारी हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को PoK के लिए 23 अरब पाकिस्तानी रुपए ( 718 करोड़ हिंदुस्तानी रुपए) के पैकेज की घोषणा की। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
पाकिस्तानी मीडिया डॉन न्यूज के मुताबिक, राहत पैकेज की घोषणा के कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी की पैरामिलिट्री रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग की। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।
दरअसल, PM शरीफ की घोषणा के बाद पैरामिलिट्री रेंजर्स को PoK छोड़ने का आदेश दिया गया था। इसके बाद रेंजर्स का 19 गाड़ियों को काफिला मुजफ्फराबाद के रास्ते बाहर जा रहा था, तभी शोर्रन डा नाका गांव में उन पर पत्थरों से हमला हो गया। इस दौरान पैरामिलिट्री की 3 गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। हमले के जवाब में रेंजर्स ने फायरिंग की।
‘PoK के लोगों की मांगें जायज’
इससे पहले शहबाज की घोषणा के बाद PoK के प्रधानमंत्री अनवारुल हक ने कहा था कि लोग यहां सस्ते दामों में रोटी की मांग कर रहे हैं। यह ऐसी मूलभूत मांग है जिसे नकारा नहीं जा सकता। बिजली और आटे के दामों का यह मुद्दा लंबे समय से लंबित था, जिसे केंद्र सरकार ही सुलझा सकती थी। शहबाज सरकार ने जो घोषणा की है, वह पाकिस्तान के अगले बजट में जोड़ा जाएगा।
राहत पैकेज के तहत PoK में आटे के दाम 77 रुपए/किलो से घटाकर 50 रुपए/किलो कर दिए गया है। वहीं बिजली के दाम में भी कटौती की गई है। डॉन न्यूज के मुताबिक, PoK में हर 100 यूनिट तक बिजली के दाम 3 रुपए, 300 यूनिट तक दाम 5 रुपए/यूनिट और 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर 6 रुपए/यूनिट रहेगा।
प्रदर्शनकारी बोले- सरकार की घोषणा की कानूनी जांच कराएंगे
दूसरी तरफ, PoK में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जम्मू कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने कहा है कि वह सरकार के नोटिफिकेशन की कानूनी तौर पर जांच कराएगी, उसके बाद ही प्रदर्शन वापस लेने पर फैसला किया जाएगा। JAAC ने कहा कि PoK की सरकार इस मामले में अब तक गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाती रही है। इसी वजह से वे अब इस राहत पैकेज पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
प्रदर्शनों को देखते हुए PoK के पॉलिटिकल एक्टीविस्ट अमजद अयूब मिर्जा ने भारत सरकार से पाकिस्तानी राजदूत को तलब करने की अपील की है। मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर रेंजर्स ने फायरिंग की है। वहां लोग रोजमर्रा के सामानों के दाम में रियायतों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर के समुदायों को साथ आकर PoK का समर्थन करना चाहिए।
PoK में प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें…
PoK में कैसे हिंसक हुए प्रोटेस्ट
- चार दिन पहले Pok में रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए थे। लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारों ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था। जिसके कारण महिलाओं और स्कूली बच्चों को चोट लगी थी। पाकिस्तान पुलिस के वीडियो भी वायरल हुए थे।
- पुलिस की हिंसा के बाद लोगों ने और प्रदर्शनों का ऐलान कर दिया। वो सड़कों पर उतरे। पुलिस ने जब फिर से उन पर प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाना शुरू किया तो वे उग्र हो गए। उन्होंने पलटवार में पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में 1 पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
PoK में प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांगें…
- PoK के लोगों की उत्पादन लागत पर बिजली मिले। पाक सरकार PoK से 2 रुपए प्रति यूनिट में बिजली लेती है और वापस यहां के लोगों को ही महंगे रेट पर देती है।
- पाकिस्तान सरकार ने आटे पर सब्जिडी खत्म कर दी है जबकि UN के निर्देश हैं कि पीओके के लोगों को आटे सहित 30 चीजों पर सब्सिडी मिलनी चाहिए।
- PoK की ब्यूरोक्रेसी और 53 मंत्रियों को मिलने वाली लग्जरी सुविधाओं को खत्म किया जाए। उन्हें मिलने वाली लग्जरी गाड़ियां, महंगे घर और TA-DA को खत्म किया जाए।
- कई अधिकारियों के पास इतनी महंगी गाड़ियां हैं जैसी कई देशों के पीएम इस्तेमाल नहीं करते। उनके असिस्टेंट के पास 10-15 लाख की गाड़ियां होती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 3 घंटे पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 3 घंटे पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 20 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 20 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 1 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 1 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहले
Worldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले


