देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 1 बार पढ़ी गई

भारतवंशी ने गीता पर हाथ रखकर ली सांसदी की शपथ:27 साल की शिवानी लीस्टर ईस्ट से सांसद; लेबर के गढ़ में कंजर्वेटिव्स को जिताया

शिवानी के माता-पिता गुजरात के दीव के रहने वाले थे। ब्रिटेन की संसद में बुधवार को भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा ने भगवद गीता पर हाथ रख कर सांसदी की शपथ ली।

Abhishek Raghuvanshi11 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्रिटेन की संसद में बुधवार को भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा ने भगवद गीता पर हाथ रख कर सांसदी की शपथ ली। उन्होंने ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से लीस्टर ईस्ट सीट से जीत दर्ज की है। शिवानी ने लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को 4 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

लीस्टर ईस्ट को लेबर पार्टी का गढ़ माना जाता है। शिवानी ने यहां 37 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी को जीत दिलाई है। शपथ लेने के बाद शिवानी ने एक पोस्ट कर बताया कि भगवद गीता के साथ शपथ लेना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्हें इस पर गर्व है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
शिवानी के माता-पिता गुजरात के दीव के रहने वाले थे। - Dainik Bhaskarतस्वीर इस साल 30 जून की है। जब शिवानी ने लीस्टर ईस्ट में कलश यात्रा निकाली थी।

शिवानी ब्रिटेन की सबसे यंग सांसदों में से एक है। वे अभी 27 साल की हैं। शिवानी के माता-पिता 1970 के दशक में गुजरात से लंदन गए थे। वे खुद को हिन्दू मानती है और हिन्दू रीति रिवाज को फॉलो करती हैं।

सांसद बनने से पहले कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ काम करती थी शिवानी
शिवानी ने ब्रिटेन की डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक साइंस से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने कॉस्मेटिक ब्रांड्स के साथ काम किया।

शिवानी जिस जगह (लीस्टर ईस्ट) से सांसद हैं वहां भारतीय और पाकिस्तानी समुदायों के बीच 2022 में एक क्रिकेट मैच के दौरान झड़प हो गई थी।

ब्रिटेन में चुनाव जीत रहे भारतवंशी
ब्रिटेन में इस बार भारतीय मूल के 107 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें से 29 को जीत मिली थी। इसमें लेबर पार्टी के 19 और कंजरवेटिव पार्टी से 7 थे। इसके अलावा लिबरल डेमोक्रेट्स से ब्रिटिश-भारतीय मूल के 1 सांसद और 2 उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव जीता है।

इससे पहले 2019 में हुए चुनावों में 15 भारतवंशी को जीत मिली थी और 2017 के चुनाव में 10 जीते थे।

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी वापसी
ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव हुए थे। 5 जुलाई को सामने आए नतीजों में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई थी। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लेबर पार्टी के 61 साल के कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बन गए थे। पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 पर जीत दर्ज की थी।

इसके बाद कीर स्टॉर्मर ने अपनी कैबिनेट का गठन किया था। उन्होंने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रेचल रीव्ज को वित्त मंत्री बनाया। वह इस पद को हासिल करने वाली ब्रिटेन की पहली महिला हैं। रीव्ज 45 साल की हैं। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर से अपना करियर शुरू किया था। इसके अलावा एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री का पद मिला।

स्टॉर्मर की कैबिनेट में एक भारतीय और एक पीओके मूल की सांसद को शामिल किया गया है। स्टॉर्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री बनाया है। 44 वर्षीया लिसा ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड की वाइगन सीट से जीत दर्ज की है।

ब्रिटेन में 18 लाख भारतवंशी हैं। जो आजादी के बाद तीन लहरों में ब्रिटेन पहुंचे। उनके सफर की कहानी …

अंग्रेजों ने मजदूरों की कमी पूरी करने के लिए बुलाए भारतीय
1947 को जब भारत आजाद हुआ तो बंटवारे ने लगभग 2 करोड़ लोगों को बेघर कर दिया। इनमें से करीब 2 लाख भारतीयों ने मिडिल ईस्ट और ब्रिटेन की ओर रुख किया। ये पहली बार था जब बड़ी आबादी ने हिंद महासागर पार कर दूसरे देशों में शरण ली।

ये वो दौर था जब यूरोप की अर्थव्यवस्था विश्वयुद्ध के असर से उबर रही थी, वहां मजदूरों की भारी कमी थी। भारतीय प्रवासियों ने वहां मजदूरों के अकाल को खत्म किया। उस वक्त उन्हें आसानी से स्वीकार कर लिया गया। ये सिलसिला लगभग 20 साल तक जारी रहा। 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 6 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 6 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 13 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 13 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 23 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑