देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

बाइडेन बोले- भगवान आकर कहेंगे, तभी छोड़ूंगा राष्ट्रपति की उम्मीदवारी:पार्टी में मुझसे बेहतर कोई नहीं; ट्रम्प ने बाइडेन-कमला हैरिस को गालियां दीं

81 साल के बाइडेन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं।

Abhishek Raghuvanshi6 जुलाई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका की पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रम्प से हारने के बाद बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी में उन्हें रेस से हराने की मांग तेज होती जा रही है। इस बीच ABC न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में बाइडेन ने कहा, “जब तक भगवान खुद नीचे आकर मुझसे उम्मीदवारी छोड़ने को नहीं कहते, मैं पीछे नहीं हटूंगा।”

दरअसल, बाइडेन से सवाल किया गया था कि क्या उन्हें लगता है वे ट्रम्प से हार जाएंगे। ABC न्यूज के एंकर ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं के अलावा डोनेशन देने वाले लोग भी उनके हटने की मांग कर रहे हैं। इस पर राष्ट्रपति ने जवाब दिया कि ऐसा कभी नहीं होने वाला। वे राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे और ट्रम्प को जरूरी हराएंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी में उनसे बेहतर उम्मीदवार नहीं है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
81 साल के बाइडेन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। - Dainik Bhaskarट्रम्प ने कहा कि कमला हैरिस बेहद खराब हैं। उनसे डिबेट के बाद बाइडेन ने राष्ट्रपति रेस से नाम वापस ले लिया।डिबेट में बाइडेन की खराब परफॉर्मेंस के बाद डेमोक्रेट्स कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाने की मागं कर रहे हैं।डिबेट के दौरान जब ट्रम्प राष्ट्रपति बाइडेन पर आरोप लगा रहे थे, तब बाइडेन खांसते नजर आए।

ट्रम्प ने बाइडेन-हैरिस को गालियां दीं
दूसरी तरफ, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडेन की हार के बाद उन्हें गालियां दीं। डेली बीस्ट ने गुरुवार को ट्रम्प का एक वीडियो जारी किया।

इसमें अपने बेटे बैरन के साथ बैठे ट्रम्प कहते हैं, “बाइडेन ने चुनाव में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। मुझसे डिबेट करने के बाद वे पीछे हट गए। मतलब अब हमारे पास कमला हैरिस है। मुझे उम्मीद है वो बेहतर होगी। लेकिन वह बेहद खराब है।” इसके बाद ट्रम्प ने बाइडेन और कमला हैरिस को गालियां भी दीं।

बाइडेन के हटने तक डेमोक्रेटिक पार्टी को नहीं मिलेगा डोनेशन
अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 4 महीने से भी कम समय बचा है। उससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी ​की तरफ से दूसरे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरे 81 साल के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पार्टी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

27 जून को प्रेसीडेंशियल डिबेट में बाइडेन के कमजोर प्रदर्शन ने पूरी पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी है। इस डिबेट के बाद बाइडेन की लोकप्रियता कम हुई है। इसके बावजूद राष्ट्रपति बाइडेन अड़े हुए हैं कि वे रेस में बने रहेंगे।

इसी बीच, डेमोक्रेटिक पार्टी की चिंता बढ़ गई है क्योंकि पार्टी को डोनेशन देने वाले कई लोगों ने खुलकर कहा है कि या तो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की जिद छोड़ दें नहीं तो वे पार्टी को चुनावी चंदा देना बंद कर देंगे। उन्हें उम्मीद नहीं है कि बाइडेन चुनाव जीत पाएंगे।

चंदा देने वाली बड़ी कंपनियों के मालिक ने हाथ खींचे, कहा- कमला प्रत्याशी बनें

  • डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चुनावी चंदा इकट्ठा करने वाली नेक्स्ट जेनरेशन पीएसी ने 834 करोड़ रुपए जुटाए हैं। उसने कहा है कि यह राशि बाइडेन की जगह लेने वाले प्रत्याशी के लिए इस्तेमाल होगी। पीएसी का कहना है कि बाइडेन को राष्ट्रपति की रेस से हट जाना चाहिए और उनकी जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मौका दिया जाना चाहिए। वे बाइडेन से बेहतर प्रत्याशी साबित हो सकती हैं।
  • नेटफ्लिक्स के सह संस्थापक रीड हेस्टिंग्स ने सार्वजनिक रूप से कहा कि बाइडेन को हटना चाहिए ताकि एक सशक्त नेता ट्रम्प को हरा सके। हेस्टिंग्स और उनकी पत्नी पैटी क्विलिन डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे बड़े डोनर में से एक हैं।
  • परोपकारी संगठन चलाने वाले गिडोन स्टीन ने कहा कि बाइडेन के रेस से हटने तक उनका परिवार 29 करोड़ का दान को रोक रहा है। वे कहते हैं कि अधिकांश डोनर्स का मानना है कि ट्रम्प को हराने के लिए डेमोक्रेट नया चेहरा उतारे।
  • डिज्नी कंपनी के मालिक और फिल्म निर्माता एबिगेल ई. डिज्नी ने कहा है कि बाइडेन ने देश की बहुत सेवा की है लेकिन जब तक डेमोक्रेट नया प्रत्याशी नहीं लाते हैं मैं कोई दान नहीं दूंगी।
  • हॉलीवुड के निर्माता डेमन लिंडेलोफ ने 2024 के चुनावों के लिए 1.25 करोड़ रुपए का दान दिया है। वे बाइडेन के कई फंड रेजर कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक बाइडेन अपना नाम वापस नहीं ले लेते, वे पार्टी को कोई दान नहीं देंगे।

1770 करोड़ रुपए के चंदे के इस्तेमाल कर सकती हैं कमला हैरिस
राष्ट्रपति बाइडेन रेस से हट जाते हैं और उनकी जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आती हैं, तो उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए इकट्ठा हुए 1770 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

वरिष्ठ राजनीतिक कानून सलाहकार केनेथ ग्रॉस के मुताबिक उनका अभियान खाता दोनों उम्मीदवारों के नाम पर पंजीकृत था। अगर बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव से हट जाते हैं तो कमला हैरिस उस चंदे को अपनी उम्मीदवारी के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 3 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 3 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 10 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 10 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 21 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 12 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 12 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 12 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 12 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 13 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 13 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 13 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 13 दिन पहले
↑