देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 16 बार पढ़ी गई

बाइडेन बोले- इजराइल-हमास में 4 मार्च तक सीजफायर की संभावना:दावा- 6 हफ्तों के लिए जंग रुक सकती है, कई शर्तों पर सहमति बनी

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इजराइल के PM नेतन्याहू से हाथ मिलाते हुए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजराइल-हमास के बीच 4 मार्च यानी अगले सोमवार तक सीजफायर हो सकता है।

Abhishek Raghuvanshi27 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजराइल-हमास के बीच 4 मार्च यानी अगले सोमवार तक सीजफायर हो सकता है। न्यूयॉर्क शहर में NBC चैनल के शो के लिए आइसक्रीम शॉप पहुंचे बाइडेन ने कहा- मुझे देश के NSA ने बताया है कि हम युद्धविराम के काफी करीब हैं।

अमेरिकी मीडिया CNN के मुताबिक, इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के लिए समझौते से जुड़ी कुछ शर्तों पर सहमति बनी है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम और इजराइली बंधकों की रिहाई की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, 23 फरवरी को फ्रांस में अमेरिका, मिस्र, इजराइल, और कतर के अधिकारियों के बीच बैठकर हुई थी।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इजराइल के PM नेतन्याहू से हाथ मिलाते हुए। - Dainik Bhaskarफुटेज NBC के नाइट शो का है, जिसके लिए बाइडेन न्यूयॉर्क की एक आइसक्रीम शॉप पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इजराइल-हमास में सीजफायर पर बात की।

पहले चरण में इजराइली महिलाओं-बच्चों को रिहा करेगा हमास
CNN के मुताबिक, बैठक की जानकारी रखने वाले एक डिप्लोमैटिक सूत्र ने बताया है कि सीजफायर का पहला चरण 6 हफ्तों का हो सकता है। इस दौरान हमास की कैद में मौजूद इजराइली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रिहा किया जाएगा। साथ ही इजराइल भी फिलिस्तीनी कैदियों को आजाद करेगा।

CNN से बात करते हुए एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा- हमास गाजा से इजराइली सैनिकों के हटने और जंग खत्म करने की मांग कर रहा था। यह सीजफायर में एक बड़ा अड़ंगा था, जिसे फिलहाल सुलझा लिया गया है।

इजराइल राफा में हमला तो वहीं हमास जंग खत्म करना चाहता है
हालांकि, इजराइली सैनिकों की रिहाई और जंग खत्म करने के मुद्दे पर फिर से बात अटक सकती है। इजराइली नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राफा में मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करना चाहते हैं। वहीं हमास ने कहा है कि वो दूसरे चरण में जंग खत्म करने के मुद्दे पर बात करना चाहता है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलकर ने कहा- हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच जल्द समझौता होगा। अगर हमास सच में फिलिस्तीनियों की परवाह करता है तो उन्हें शर्तों को मानना होगा।

CBS न्यूज से बात करते हुए इजराइली PM नेतन्याहू ने कहा था कि हम राफा में इजराइली सेना को भेजने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने बिना प्लान के 15 लाख फिलिस्तीनियों की जान खतरे में डालने के खिलाफ चेतावनी दी थी।

नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई पर समझौता नहीं हुआ तो भी राफा पर हमला करेंगे
नेतन्याहू ने कहा- अगर बंधकों की आजादी के लिए हमास से समझौता नहीं भी होगा, तब भी हम सेना को वहां भेजेंगे। हमारा लक्ष्य पूरी तरह से जीत हासिल करना है। हम हमास के आखिरी ठिकाने को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते।

इजराइल-हमास के बीच 7 अक्टूबर को जंग की शुरुआत हुई थी। अलजजीरा के मुताबिक, इसमें अब तक गाजा के करीब 29 हजार 800 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 70 हजार घायल हैं। इजराइल में हमास के हमले में 1139 लोग मारे जा चुके हैं।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 4 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 13 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 13 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑