देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 16 बार पढ़ी गई

बांग्लादेश में हिंदुओं पर शुरू हुआ अत्याचार, मंदिरों को तोड़ रहे बवाली, हिंदू नेताओं की हत्या, रक्षा के लिए आगे आए मुस्लिम

ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफा देकर भागने के बाद देश के अंदर हिंदुओं के ऊपर अत्याचार शुरू हो गया है। बांग्लादेश में जगह-जगह पर हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें आ रही हैं।

Abhishek Raghuvanshi6 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफा देकर भागने के बाद देश के अंदर हिंदुओं के ऊपर अत्याचार शुरू हो गया है। बांग्लादेश में जगह-जगह पर हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें आ रही हैं। बांग्लादेश से आ रही रिपोर्ट से पता चलता है कि हिंदुओं के घरों और मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इस्कॉन और काली मंदिर पर हमले हुए हैं, जिसके बाद हिंदुओं को जान बचाने के लिए छिपना पड़ा है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रंगपुर से हिंदू काउंसलर काजल रॉय की उपद्रवियों ने हत्या कर दी। इस बीच बांग्लादेश की सेना हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सामने आई है। सेना ने हिंदू परिवारों, मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

दो हिंदू नेताओं की हत्या

ये हेल्पलाइन नंबर तब जारी किए गए, जब देश में कई जगहों पर हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें सामने आईं। उपद्रवियों ने शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं पर हमले के साथ ही अल्पसंख्यकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। राजधानी ढाका में स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में तोड़फोड़ की गई है। कम से कम दो हिंदू पार्षदों की हत्या की खबर है। काजल रॉय के अलावा रंगपुर जिले में अवामी लीग के हराधन रॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट में बताया है कि हराधन रॉय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

इस्कॉन मंदिर पर हमला

हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद की काजल देबनाथ ने बताया है कि तनाव के बीच समुदाय डरा हुआ है। इस्कॉन इंडिया के प्रवक्ता, युधिष्ठिर गोविन्द दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि संस्था के एक मंदिर पर हमला किया गया और मूर्तियों को तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि तीन मंदिर में मौजूद तीन लोगों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने कहा, मुझे जो सूचना मिली है, उसके अनुसार मेहरपुर (खुलना डिवीजन) में हमारे एक केंद्र को भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियों के साथ जला दिया गया। केंद्र में जो तीन श्रद्धालु रह रहे थे, वे किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।

मंदिरों की रक्षा के लिए आगे आए मुस्लिम

मंदिरों पर हमले के बीच कुछ सुकून देने वाली खबर यह है कि कई जगहों पर मुसलमान हिंदू समुदाय की रक्षा के लिए सामने आए हैं। बांग्लादेश की कुछ मस्जिदों से हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपील की गई है। मोहम्मद जुबैर ने ऐसी ही एक अपील का विडियो शेयर किया है, जिसे छात्र आंदोलन की अगुवाई कर रहे स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन ने जारी किया है। इसमें कहा गया है, ‘प्रिय नागरिकों, हम स्टूडेंड अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन आपसे अनुरोध कर रहे हैं कि देश में अशांति के इस दौर में हम सभी को सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना चाहिए। हमें हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए। उनकी जिंदगी और संपत्ति को बदमाशों से बचाना चाहिए। यह आपकी, हमारी और सभी की जिम्मेदारी है। आइए हम सभी सतर्क रहें।’

नीदरलैंड के नेता गीर्ड वाइल्डर ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ़ हिंसा भयानक है। बर्बर इस्लामी भीड़ द्वारा उन्हें मारा जा रहा है और उनके घरों और मंदिरों को जलाया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए’

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
रूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 11 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 11 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहले
↑