देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

पहली बार चांद तक पहुंचे एस्ट्रोनॉट का प्लेन क्रैश, मौत:90 की उम्र में अकेले उड़ान भर रहे थे, 56 साल पहले चांद के 10 चक्कर लगाए

बिल एन्डर्स का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। वे 1969 में नासा से रिटायर हो गए थे। अमेरिका में अपोलो 8 मिशन के एस्ट्रोनॉट बिल ऐन्डर्स की शुक्रवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

Abhishek Raghuvanshi8 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका में अपोलो 8 मिशन के एस्ट्रोनॉट बिल ऐन्डर्स की शुक्रवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। 90 साल के ऐन्डर्स इंसानों को लेकर चांद की कक्षा में जाने वाले पहले मिशन अपोलो 8 का हिस्सा थे। BBC न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को बिल अकेले वॉशिंगटन में एक छोटा प्लेन उड़ा रहे थे।

यह प्लेन सिएटल के उत्तरी इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:40 बजे पानी में क्रैश हो गया। इसके बाद सर्च टीम को प्लेन की क्रैश साइट पर एंडर्स का शव मिला। उनके बेटे ग्रेग ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
बिल एन्डर्स का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। वे 1969 में नासा से रिटायर हो गए थे। - Dainik Bhaskarफुटेज एन्डर्स के प्लेन क्रैश का है। अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन हादसे की जांच कर रहा है।एन्डर्स ने 1968 में पृथ्वी की यह ऐतिहासिक तस्वीर ली थी। इसे

अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन प्लेन क्रैश की जांच कर रहा है। अमेरिकी एयरफोर्स का हिस्सा रह चुके मेजर एन्डर्स 1968 में कर्नल फ्रैंक बोरमैन और कैप्टन जेम्स लोवेल के साथ अपोलो 8 मिशन के लिए रवाना हुए थे।

बिल एन्डर्स ने चांद के 10 चक्कर लगाए थे
अपने मिशन के दौरान उन्होंने चांद और पृथ्वी की कई तस्वीरें ली थीं। इस मिशन का लक्ष्य अपोलो 11 की तैयारी करना था, जिसमें पहली बार इंसान चांद पर कदम रखने वाला था। 24 दिसंबर 1968 को चांद के 10 चक्कर लगाने के दौरान तीनों एस्ट्रोनॉट्स ने चांद के क्षितिज से ऊपर उठती पृथ्वी की कई तस्वीरें लीं।

वह काले अंतरिक्ष में एक नीले मार्बल की तरह नजर आ रही थी। मेजर एन्डर्स ने इस नजारे की पहली कलर्ड तस्वीर क्लिक की थी। बाद में यह तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हुई और इसे ‘अर्थराइज’ नाम दिया गया। 1969 में पोस्टेज स्टैम्प पर भी इस तस्वीर को छापा गया था।

अपोलो 11 मिशन में बैकअप पायलट भी थे
अपोलो 8 मिशन के अलावा बिल अपोलो 11 मिशन में भी बैकअप पायलट थे। ये वही मिशन था, जिसके तहत नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने 24 जुलाई 1969 को चांद पर पहला कदम रखा था।

बिल एन्डर्स का जन्म 17 अक्टूबर 1933 को हॉन्गकॉन्ग में हुआ था। उनके पिता चीन की नेवी में काम करते थे। जुलाई 1937 में चीन पर जापान के हमले के बाद बिल अपनी मां के साथ फिलिपींस चले गए। इसके बाद वे अमेरिका चले गए। उन्होंने नेवल एकेडमी से पढ़ाई की।

अपोलो 8 मिशन के बाद एन्डर्स 1969 में नासा और अमेरिकी एयरफोर्स से रिटायर हो गए। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस काउंसिल में में एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी का पद संभाला। 1970 के दशक में वे एक साल के लिए नॉर्वे में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके हैं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 6 घंटे पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 12 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 13 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 19 घंटे पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 20 घंटे पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहलेफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तारWorldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहलेइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध कियाWorldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
रूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
↑