देश की बात, आपके शहर से
Indore32°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 16 बार पढ़ी गई

चीन के डिप्लोमेट ने नेपाली पत्रकार को धमकाया:पत्रकार ने कहा था-चीन 2% ब्याज पर कर्ज देकर 5% वसूल रहा; राजदूत ने कहा- माफी मांगो

तस्वीर नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग की है। (फाइल फोटो) नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग की वहां के एक पत्रकार से बहस हो गई।

Abhishek Raghuvanshi1 जून 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग की वहां के एक पत्रकार से बहस हो गई। दरअसल, नेपाल की टकसाल मैग्जीन में काम करने वाले एक पत्रकार गजेंद्र बुधाथोकी ने 27 मई को दावा किया कि चीन ने पोखरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए 5% की ब्याज पर लोन दिया जबकि डॉक्यूमेंट्स में सिर्फ 2% मेंशन किया गया है।

इसे नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग ने गलत बताया। उन्होंने गजेंद्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि अगर आपके पास ये साबित करने के लिए डॉक्यूमेंट है तो उसे पब्लिश करें। अगर सबूत नहीं हैं तो ऐसे झूठ फैलाने के पीछे क्या इरादा है ये बताएं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
तस्वीर नेपाल में चीन के राजदूत चेंग सोंग की है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskarफुटेज क्रैश होने वाली यति एयरलाइंस के प्लेन ATR-72 का है। इसने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। क्रैश के बाद वहां इकट्ठा हुए लोग।

‘मुझे धमकाओ मत’
चीन के राजदूत ने पत्रकार गजेंद्र से माफी मांगने को कहा। इस पर गजेंद्र ने जवाब दिया कि मुझे धमकाओ मत और अपनी हद में रहो। मेरे पास सबूत हैं और मैं इन्हें अपनी मैग्जीन में जरूर छापूंगा। दरअसल, नेपाल के पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चीन की कंपनी ने बनाया है। इसके लिए चीन ने नेपाल को कर्ज दिया था।

क्या है पूरा मामला?
अगस्‍त 2013 में पोखरा एयरपोर्ट बनाने का प्रोजेक्ट चीन के पास गया। उसने बताया कि इसमें 26 करोड़ 40 लाख डॉलर का खर्च आएगा। चीनी कंपनी ने बाद में इसे बढ़ाकर 30 करोड़ 50 लाख डॉलर कर दिया। नेपाल के आपत्ति जताने पर चीनी कंपनी ने खर्च का अनुमान घटाकर 22 करोड़ डॉलर से 30 करोड़ डॉलर कर दिया।

इसके बाद नेपाल ने चीन के एग्जिम बैंक से 21 करोड़ 60 लाख डॉलर का लोन लिया गया। इसमें 25% रिआयती दर पर और 75% लोन 2 प्रत‍िशत की ब्‍याज दर पर द‍िया। पोखरा एयरपोर्ट को बनाने का ठेका चीनी कंपनी सीएएमसी इंजीनियरिंग को दिया गया था।

2023 में यह एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया। हालांकि, उद्घाटन के 2 हफ्ते बाद ही यहां प्लेन दुर्घटना हो गई। इसमें 68 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट अब ये व‍ित्‍तीय संकट झेल रहा है। गजेंद्र की मानें तो अब नेपाल को 2 नहीं बल्कि 5 प्रत‍िशत की दर से चीनी लोन पर ब्‍याज देना होगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 घंटा पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 7 घंटे पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 8 घंटे पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 14 घंटे पहलेMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्यायWorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 15 घंटे पहलेओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगायाWorldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 1 दिन पहलेफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तारWorldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 1 दिन पहलेइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध कियाWorldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 दिन पहले
रूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहींWorldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 3 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 3 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 7 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 7 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 9 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 9 दिन पहले
↑