देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 0 बार पढ़ी गई

कनाडा में भारतीय परिवार की मौत:झुलसे मिले 3 शव, पुलिस को शक- घर में आग लगाई गई; 15 साल से रह रही थी फैमली

कनाडा के ब्रैंपटन शहर में स्थित भारतीय परिवार के घर पर लगी आग का यह वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि परिवार कश्मीरी पंडित था।

Abhishek Raghuvanshi16 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भारतीय परिवार के घर में आग लगने से 3 सदस्यों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस को शक है कि घर में आग लगाई। उनका कहना है कि आग लगना एक्सीडेंटल नहीं हो सकता।

पुलिस ने शनिवार को कहा- ब्रैंपटन शहर में स्थित एक घर में 7 मार्च को आग लगी थी। यहां आग बुझाए जाने के बाद मानव अवशेष मिले थे। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ था कि कितने लोग जलकर मरे हैं। 15 मार्च को मानव अवशेषों की पहचान भारतीय परिवार के तीन सदस्यों के रूप में हुई।

तस्वीरों में खबर8 फोटो

पुलिस अफसर टैरिन यंग ने कहा- आग में झुलसकर राजीव वारिकू, पत्नी शिल्पा कोठा और 16 साल की बेटी महेक वारिकू की मौत हो गई। आग लगने से पहले तीनों घर में ही मौजूद थे।

मर्डर के एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने कहा- आग काफी भयानक थी। घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। जांच-पड़ताल करने के लिए हमें कुछ नहीं मिला। हमें लगता है कि यह हादसा नहीं था, बल्कि आग लगाई गई थी। फिलहाल हमें कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन हम मर्डर के एंगल से भी जांच कर रहे हैं।

15 साल से कनाडा में रह रहा था परिवार
परिवार के पड़ोसी केनेथ यूसुफ ने बताया कि वारिकू फैमली 15 साल से इस घर में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ। वो खुशहाल परिवार नजर आता था। पिछले हफ्ते आग लगने से पहले घर से काफी तेज आवाज सुनाई दी थी। आवाज सुनकर जब हम बाहर निकले तो आग लगी दिखी। कुछ ही घंटों में घर खाक हो चुका था।

विदेश में भारतीय परिवार की मौत के अन्य मामले…

1. 16 करोड़ के बंगले में मिले 4 शव
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार के 4 सदस्यों की उनके घर में लाशें मिलीं। इस घर कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया- 42 साल के आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40 साल की पत्नी एलिस प्रियंका और उनके जुड़वां बच्चों- नोआ और नीथन की 12 फरवरी को उनके घर में लाशें मिलीं। आनंद और एलिस के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। बच्चों की मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस फिलहाल इस मामले को मर्डर-सुसाइड केस के तौर पर देख रही है। पुलिस का मानना है कि कपल ने पहले बच्चों को मारा फिर खुदकुशी कर ली।

2. परिवार पर 83 करोड़ तक का कर्ज था
30 दिसंबर 2023 को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार के 3 सदस्यों- राकेश कमल उनकी पत्नी टीना और 18 साल की बेटी एरियाना की उनके घर में लाश मिली। कमल परिवार पर करीब 83 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनके बंगले की कीमत 41 करोड़ रुपए बताई गई।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इसे आपसी हिंसा का मामला बताया। घर में तोड़फोड़ जैसे कोई संकेत नहीं मिले हैं। तीनों की मौत कब और किस वजह से हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

कमल परिवार के एक रिश्तेदार उनके घर गए थे। इस दौरान उन्हें एक शव नजर आया। रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें घर में ही बाकी 2 शव भी मिले।

3. मैरीलैंड में डबल मर्डर और सुसाइड का मामला
20 अगस्त 2023 को अमेरिका के मैरीलैंड स्टेट में एक भारतीय परिवार के तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और एक 6 साल का बेटा शामिल था। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक मामला डबल मर्डर और सुसाइड का था।

तीनों लोग मूल रूप से भारत के कर्नाटक राज्य के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक तीनों लोग शुक्रवार को बाल्टीमोर काउंटी में अपने घर में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान 37 साल के योगेश एच नागाराजप्पा, प्रतिभा वाई अमरनाथ (37) और यश होनाल (6) के रूप में हुई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 18 घंटे पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 19 घंटे पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
यूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहलेओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दीWorldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहलेयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले
↑