देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsWorld
दुनिया 16 बार पढ़ी गई

अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर की हालत गंभीर:क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट; पिछले हफ्ते बिना मंजूरी छुट्टी के लिए बाइडेन से माफी मांगी थी

ऑस्टिन के हेल्थ अपडेट्स की अब तक ऑफिशियली नहीं बताए गए हैं। (फाइल) अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर लॉयड ऑस्टिन की तबीयत फिर खराब हो गई हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर लॉयड ऑस्टिन की तबीयत फिर खराब हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- ऑस्टिन को सोमवार तड़के वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट कराया गया है।

दिसंबर 2023 में उनकी प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी हुई थी। इसके बाद वो बिना मंजूरी के कई दिन छुट्टी पर रहे थे। मीडिया में काफी बवाल हुआ। अपोजिशन ने इस्तीफा मांगा, लेकिन पिछले हफ्ते प्रेसिडेंट बाइडेन और संसद से लिखित माफी मांगने के बाद उन्हें राहत मिल गई थी।

तस्वीरों में खबर5 फोटो
ऑस्टिन के हेल्थ अपडेट्स की अब तक ऑफिशियली नहीं बताए गए हैं। (फाइल) - Dainik Bhaskarऑस्टिन के सिक्योरिटी स्टाफ ने उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी सबसे पहले वॉल्टर रीड हॉस्पिटल को दी। इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। (फाइल)ऑस्टिन ने हाल ही में यूक्रेन कॉन्टेक्ट ग्रुप की वर्चुअल मीटिंग में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद वो मंगलवार को पेंटागन पहुंचे और नाटो की मीटिंग अटैंड की। (फाइल)डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि प्रेसिडेंट बाइडेन और ऑस्टिन दोनों अमेरिका को खतरे में डाल रहे हैं। दोनों को ही अब पद छोड़ देना चाहिए। (फाइल)ऑस्टिन की चीफ ऑफ स्टाफ कैली मेगास्मन ने उनकी तरफ से सफाई पेश करने की कोशिश की, लेकिन बाद में खुद कैली के खिलाफ लापरवाही की जांच हुई। (फाइल)

इस बार स्टाफ ने दी जानकारी

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक- ऑस्टिन के सिक्योरिटी स्टाफ ने उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी सबसे पहले वॉल्टर रीड हॉस्पिटल को दी। इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनकी हालत देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट किया गया। मिलिट्री हॉस्पिटल ने ऑस्टिन के एडमिट होने की पुष्टि की, लेकिन इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
  • बताया जाता है कि उन्हें यूरिनरी ब्लैडर में इन्फेक्शन हो गया है और प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी के बाद भी खुद को अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। ‘फॉक्स न्यूज’ ने डॉक्टर्स के हवाले से बताया- ऑस्टिन की सेहत पर करीबी नजर रखी जा रही है। अभी ये नहीं कहा जा सकता कि वो कब तक हॉस्पिटल में रहेंगे। उनके कई टेस्ट किए गए हैं।
  • पिछली बार की गलती को सुधारते हुए इस बार ऑस्टिन के पावर्स डिप्टी डिफेंस सेक्रेटरी कैथलीन हिक्स को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। हिक्स के खिलाफ भी हाल ही में लापरवाही के आरोप में जांच पूरी हुई है।

मंगलवार को यूक्रेन जाना था
शेड्यूल के मुताबिक- ऑस्टिन को मंगलवार 13 फरवरी को यूक्रेन जाना था। यहां नाटो के डिफेंस कॉन्टेक्ट ग्रुप की मीटिंग है। इस मीटिंग में नाटो देशों के सभी डिफेंस मिनिस्टर शामिल होने वाले हैं। यूक्रेन और रूस की जंग को 24 फरवरी को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस लिहाज से भी यह मीटिंग अहम है।

ऑस्टिन की हालत के बारे में आम जनता को मीडिया के जरिए बताया गया। इसके अलावा कांग्रेस और प्रेसिडेंट बाइडेन को भी लिखित में जानकारी दी गई है। पिछली बार हुए विवाद के बाद यह कदम उठाए गए हैं।

दो महीने से बीमार हैं ऑस्टिन

  • ऑस्टिन 21 दिसंबर 2023 के बाद पहली बार मिनिस्ट्री पहुंचे थे। इस दौरान उनकी प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी हुई। वो दो बार हॉस्पिटल में एडमिट हुए। एक वक्त तो ऐसा आया जब करीब 6 दिन तक प्रेसिडेंट और संसद समेत उनके स्टाफ तक को जानकारी नहीं थी कि ऑस्टिन कहां हैं।
  • प्रेसिडेंट जो बाइडेन और व्हाइट हाउस से इस बारे में सफाई मांगी गई। रिपब्लिकन पार्टी और यहां तक कि जो बाइडेन की डेमोक्रेट पार्टी के कई सदस्यों ने ऑस्टिन को बर्खास्त करने की मांग की, लेकिन बाइडेन ने कोई एक्शन नहीं लिया और इस तरह उनकी कुर्सी बच गई।
  • 29 जनवरी को ऑस्टिन ने नाटो सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग से मुलाकात की थी। इसके बाद कहा- देश और दुनिया के लिए यह वक्त बेहद अहम है। मैं पेंटागन में वापसी से खुश हूं। हालांकि, सर्जरी के बाद अब भी रिकवर कर रहा हूं। हालांकि, अब वो फिर हॉस्पिटल में हैं।

दिसंबर 2023 में सर्जरी कराई

  • ऑस्टिन 22 दिसंबर 2023 को प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद 1 जनवरी 2024 को उनकी हालत फिर गंभीर हुई और फिर हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। 6 दिन अमेरिका में कोई डिफेंस मिनिस्टर ही नहीं था।
  • जब सवाल उठे तो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन ने भी इन खबरों की पुष्टि कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- बाइडेन इस मामले के सामने आने के बाद भारी दबाव में थे। डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के अलावा खुद बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के कई लोग मांग करने लगे कि इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते ऑस्टिन को फौरन बर्खास्त किया जाना चाहिए।
  • नावी साल में ऑस्टिन से जुड़ा विवाद काफी गंभीर था। उनके रवैये की वजह से डेमोक्रेट पार्टी दबाव में आ गई और डैमेज कंट्रोल की कोशिश करने लगी। किसी तरह मामला दबाने की कोशिश होने लगी।
  • पेंटागन के प्रवक्ता ने पैट्रिक रायडर कहा- 22 दिसंबर 2023 को डिफेंस मिनिस्टर को मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसकी वजह से वो काम नहीं कर सके। उनकी बीमारी की जानकारी स्टाफ समेत किसी को नहीं थी। इसके बाद उन्हें 1 जनवरी 2024 को फिर काफी तकलीफ हुई और फिर वो एडमिट हुए। प्रेसिडेंट को यह मामला 9 जनवरी को तफ्सील से बताया गया है।
  • पेंटागन की तरफ से बयान तब आया, जब कुछ घंटे पहले ऑस्टिन की सर्जरी करने वाले डॉक्टर्स ने मीडिया को इस मामले की जानकारी दे दी।

बाइडेन भी जश्न मना रहे थे

  • अब साफ हो चुका है कि अमेरिका में 1 जनवरी 2024 की सुबह से 5 जनवरी की रात तक कोई रक्षा मंत्री नहीं था। ऑस्टिन की डिप्टी कैथलीन हिक्स प्यूर्टो रिको में नया साल मना रहीं थीं। प्रेसिडेंट भी छुट्टी पर थे। इससे भी बड़ी बात ये कि किसी को इस बारे में जानकारी तक नहीं थी। ट्रम्प ने तो बाइडेन से फौरन ऑस्टिन को बर्खास्त करने की मांग की थी।
  • व्हाइट हाउस ने सफाई में कहा था- ऑस्टिन हॉस्पिटल से ही काम कर रहे थे। उनकी रिकवरी स्लो रही। ऑस्टिन की चीफ ऑफ स्टाफ कैली मेगास्मन ने कहा- हम यह जांच कर रहे हैं कि डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई थी। हालांकि, पेंटागन खुद कैली की जांच कर रहा है, क्योंकि ऑस्टिन का चार्ज किसी और को देने का नोटिफिकेशन जारी करने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।
  • पेंटागन प्रवक्ता ने कहा- इस तरह के हालात आगे कभी न हों, इसके लिए नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। पेंटागन बाकी डिपार्टमेंट की तरह अमेरिकी नागरिकों के प्रति जवाबदेह है। संसद और मीडिया को इस तरह के मामलों की जानकारी होनी चाहिए।
  • कई अमेरिकी सांसदों ने प्रेसिडेंट बाइडेन को लेटर लिखकर इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। इन्होंने कहा- ऑस्टिन और पेंटागन ने अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी को खतरे में डाल दिया था। वो बिना बताए और चार्ज ट्रांसफर किए किसी भी तरह की छुट्टी कैसे ले सकते हैं।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 5 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 5 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 5 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 6 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 6 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 6 दिन पहले
रूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 9 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 9 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 9 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 9 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 9 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 10 दिन पहले
यूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाएWorldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहलेTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँWorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहलेएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमलाWorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 16 दिन पहलेट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठायाWorldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 16 दिन पहलेट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैंWorldट्रंप ने बताया: यूक्रेन के रिफ़ाइनरी हमले पेट्रोल की कीमत बढ़ा रहे हैं 16 दिन पहलेरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखायाWorldरूस ने एस्टोनिया की सीमा पर सैनिक बदलाव को कम करके दिखाया 16 दिन पहले
↑