अमेरिका में ईद सेलिब्रेशन के दौरान दो गुटों में गोलीबारी:30 राउंड फायर हुए, 3 घायल; एक नाबालिग समेत 5 संदिग्ध हिरासत में
घटनास्थल का यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को भा अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ईद सेलिब्रेशन के दौरान फायरिंग हुई। घटना में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया।
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ईद सेलिब्रेशन के दौरान फायरिंग हुई। घटना में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 15 साल का एक लड़का भी शामिल है। पुलिस को उसके पास के गन मिली।
न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार रात 12 बजे) फिलाडेल्फिया में एक मस्जिद के पास रमजान सेलिब्रेशन इवेंट चल रहा था। तभी दो गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। करीब 30 गोलियां चलीं। 15 साल के संदिग्ध समेत एक व्यक्ति और एक बच्ची घायल हुए।
रिपोर्ट में गोलीबारी करने वाले गुटों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल फायरिंग की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक हजार लोग इवेंट में मौजूद थे
प्रशासन का कहना है कि घटना के समय एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। लोगों ने पास में बने पार्क, स्कूल और मस्जिद की तरफ भागना शुरू कर दिया। कुछ लोग फायरिंग से बचने के लिए पेड़ों के पीछे छिप गए।
घटना से जुड़े फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें घटनास्थल पर हुआ नुकसान देखा जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कुछ घंटों बाद लोगों को सड़क पर बिखरा अपना सामान वापस ले जाते देखा गया।
घटना से जुड़ी तस्वीरें…
सेलिब्रेशन में फायरिंग से जुड़ी अन्य घटनाएं…
1. फ्रीडम डे परेड में भी फायरिंग हुई थी
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन के लिए 4 जुलाई 2022 को शिकागो में फ्रीडम डे परेड हुई थी। इस दौरान गोलीबारी हो गई थी। इस मामले में 22 साल के संदिग्ध रॉबर्ट ई क्रीमो को गिरफ्तार किया गया है। क्रीमो एक रैपर था, वह हमला करने के बाद भागने की फिराक में था।
पुलिस ने शिकागो हाईवे पर लंबी दूरी तक पीछाकर रॉबर्ट को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने खुद को म्यूजिशियन बताया। कल इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की घटना में 6 लोग मारे गए थे, जबकि 31 घायल हो गए थे। परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, लेकिन फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे।
2. बर्थडे पार्टी में गोलीबरी
17 अप्रैल 2023 को अमेरिका के अल्बामा राज्य के डेडविले में फायरिंग हुई। इस दौरान 6 नाबालिगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल नाबालिग ही थे। घटना एक टीनएजर की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। आरोपी भी नाबालिग बताया गया।
3. फुटबॉल टीम की जीत के सेलिब्रेशन में फायरिंग
15 फरवरी 2024 को अमेरिका के कैंसस शहर में एक रैली के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें एक महिला DJ की मौत हो गई। वॉयस ऑफ अमेरिका के मुताबिक 22 लोगों को गोलियां लगीं। घायलों में 9 बच्चे भी शामिल थे। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया था।
नेवाडा राज्य के लास वेगास में हाल ही में एक फुटबॉल मैच हुआ था। इसमें कैंसस सिटी चीफ नाम की टीम की जीत हुई। गुरुवार की रैली इसी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित की गई थी। टीम की यूनिफॉर्म लाल रंग की है, इसलिए रैली में लोग लाल रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 1 घंटा पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 1 घंटा पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 8 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 13 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 13 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 13 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 13 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 13 घंटे पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले










