देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 8 बार पढ़ी गई

अमेरिका बोला- भारत को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी नहीं:लोकसभा चुनाव में दखलंदाजी के आरोपों पर दी सफाई, कहा- हम रुकावट नहीं डाल रहे

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि उनका देश दुनिया के किसी भी चुनाव में दखल नहीं देता है। भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि भारत को ठीक करना अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है।

Abhishek Raghuvanshi10 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि भारत को ठीक करना अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है। हमारा काम उनके साथ सहयोग को आगे बढ़ाना है। गार्सेटी अमेरिका थिंक टैंक ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

यहां उनसे लोकसभा चुनाव के बीच भारत में ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन से जुड़ी रिपोर्ट्स पर सवाल किया गया। इस पर गार्सेटी ने कहा, ‘यह भारत का आंतरिक मामला है। कई देश एक-दूसरे से रिश्ते बनाए रखने के लिए ऐसे मुद्दों पर बातचीत से बचते हैं, लेकिन अमेरिका ऐसा नहीं करता।’

तस्वीरों में खबर3 फोटो
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि उनका देश दुनिया के किसी भी चुनाव में दखल नहीं देता है। - Dainik Bhaskarभारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अमेरिका पन्नू मामले में भारत की जांच से संतुष्ट है।रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखरोवा ने कहा था कि अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहा है।

अमेरिका राजदूत ने कहा, ‘हम हमेशा भारत के साथ हर मुद्दे पर बातचीत करते हैं, फिर चाहे वह मानवाधिकार रिपोर्ट हो या धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा कोई मामला।’

इसके अलावा अमेरिका ने भारत के लोकसभा चुनाव में दखल देने वाले रूस के आरोपों को भी खारिज किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वे भारतीय चुनावों में दखल नहीं दे रहे हैं। चुनाव का नतीजा वहां की जनता खुद तय करेगी।

अमेरिका बोला- पन्नू मामले में भारत की कार्रवाई से संतुष्ट
रूस ने बुधवार को अमेरिका पर आरोप लगाया था कि वह भारत के चुनाव में रुकावट डाल रहा है। रूस ने कहा था कि पन्नू मामले में भी अमेरिका ने भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से गुरुवार को सवाल किया गया।

जवाब में मिलर ने कहा, ‘अमेरिका भारत या दुनिया के किसी भी देश के चुनाव में दखलंदाजी नहीं करता है। वहीं पन्नू मामले से जुड़े सभी आरोप सार्वजनिक तौर पर मौजूद हैं। यह मामला फिलहाल अदालत में है। जांच पूरी होने तक हम कोई बयान नहीं देना चाहते।’

दूसरी ओर, इस मामले में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा, ‘भारत ने अब तक जो कार्रवाई की है, हम उससे संतुष्ट हैं। मामले में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। अगर कोई अमेरिकी जमीन पर हमारे नागरिक को मारने की कोशिश करेगा तो यह रेड लाइन है।’

ह्यूमन राइट्स के मुद्दे पर बात करते हुए गार्सेटी ने आगे कहा, ‘भारत के एक राज्य में हिंसा के दौरान हमने भयानक तस्वीरें देखीं। इनसे हमें दुख पहुंचा। हालांकि, यह भारत का आंतरिक मामला है। हम उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।’

अमेरिका ने भारत के खिलाफ पेश नहीं किया कोई सबूत
रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार (8 मई) को भारत पर पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों पर बयान दिया है। रूस ने कहा था कि अमेरिका अभी तक ऐसा कोई सबूत पेश नहीं कर सका , जिससे यह साबित हो सके कि भारत पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल था। रूस ने कहा था कि धार्मिक आजादी के उल्लंघन के आरोप, भारत को लेकर अमेरिका की कमजोर समझ को दिखाता है।

रूस ने कहा था, ‘अमेरिका ऐसे आरोप लगाकर एक संप्रभु देश के तौर पर भारत का अपमान कर रहा है। अमेरिका भारत ही नहीं कई और देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। उनकी कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में दखल का सबूत है।’

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहले
तुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 12 दिन पहलेरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआWorldरॉस्तोव ऑइल टर्मिनल पर यूक्रेन ड्रोन हमले के बाद तीसरा दिन जलता हुआ 12 दिन पहलेसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 13 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 13 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 13 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 15 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 15 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहले
↑