अमेरिका में ईद सेलिब्रेशन के दौरान दो गुटों में गोलीबारी:30 राउंड फायर हुए, 3 घायल; एक नाबालिग समेत 5 संदिग्ध हिरासत में

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read
घटनास्थल का यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को भा

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ईद सेलिब्रेशन के दौरान फायरिंग हुई। घटना में 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 15 साल का एक लड़का भी शामिल है। पुलिस को उसके पास के गन मिली।

न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, गुरुवार रात 12 बजे) फिलाडेल्फिया में एक मस्जिद के पास रमजान सेलिब्रेशन इवेंट चल रहा था। तभी दो गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। करीब 30 गोलियां चलीं। 15 साल के संदिग्ध समेत एक व्यक्ति और एक बच्ची घायल हुए।

रिपोर्ट में गोलीबारी करने वाले गुटों के बारे में जानकारी नहीं दी गई। फिलहाल फायरिंग की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना क्लारा मोहम्मद स्क्वायर पर हुई। यहां भारी संख्या में पुलिस बल देखा गया।

एक हजार लोग इवेंट में मौजूद थे
प्रशासन का कहना है कि घटना के समय एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। लोगों ने पास में बने पार्क, स्कूल और मस्जिद की तरफ भागना शुरू कर दिया। कुछ लोग फायरिंग से बचने के लिए पेड़ों के पीछे छिप गए।

- Advertisement -

घटना से जुड़े फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें घटनास्थल पर हुआ नुकसान देखा जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कुछ घंटों बाद लोगों को सड़क पर बिखरा अपना सामान वापस ले जाते देखा गया।

घटना से जुड़ी तस्वीरें…

मुस्लिम समुदाय के त्योहार रमजान के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है। लोग इसे सेलिब्रेट करने क्लारा मोहम्मद स्क्वायर पर जमा हुए थे।
गोलीबारी के बाद लोगों का सामान सड़क पर बिखरा दिखा।
घटना के कुछ घंटों बाद इलाके की सफाई शुरू हुई।
घटनास्थल पर बुलेट शेल मिले।
पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया।
गोलीबारी से जुड़ी जानकारी के लिए पुलिस ने इवेंट में मौजूद लोगों से पूछताछ की।
गोलीबारी के बाद लोग अपना सामान लेने वापस पहुंचे।

सेलिब्रेशन में फायरिंग से जुड़ी अन्य घटनाएं…

1. फ्रीडम डे परेड में भी फायरिंग हुई थी
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन के लिए 4 जुलाई 2022 को शिकागो में फ्रीडम डे परेड हुई थी। इस दौरान गोलीबारी हो गई थी। इस मामले में 22 साल के संदिग्ध रॉबर्ट ई क्रीमो को गिरफ्तार किया गया है। क्रीमो एक रैपर था, वह हमला करने के बाद भागने की फिराक में था।

पुलिस ने शिकागो हाईवे पर लंबी दूरी तक पीछाकर रॉबर्ट को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने खुद को म्यूजिशियन बताया। कल इलेनॉय राज्य के हाईलैंड पार्क की घटना में 6 लोग मारे गए थे, जबकि 31 घायल हो गए थे। परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, लेकिन फायरिंग होने के 10 मिनट बाद ही रोक दी गई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे।

4 जुलाई 2022 को हुई फायरिंग के दौरान लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे, इस दौरान कई लोगों ने एक स्टोर में घुसने की कोशिश की इससे स्टोर को भी नुकसान पहुंचा।

2. बर्थडे पार्टी में गोलीबरी
17 अप्रैल 2023 को अमेरिका के अल्बामा राज्य के डेडविले में फायरिंग हुई। इस दौरान 6 नाबालिगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल नाबालिग ही थे। घटना एक टीनएजर की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। आरोपी भी नाबालिग बताया गया।

ये घटनास्थल का फुटेज है। इसमें गोलीबारी के समय लड़के-लड़कियों को भागते हुए देखा जा सकता है।

3. फुटबॉल टीम की जीत के सेलिब्रेशन में फायरिंग
15 फरवरी 2024 को अमेरिका के कैंसस शहर में एक रैली के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें एक महिला DJ की मौत हो गई। वॉयस ऑफ अमेरिका के मुताबिक 22 लोगों को गोलियां लगीं। घायलों में 9 बच्चे भी शामिल थे। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

नेवाडा राज्य के लास वेगास में हाल ही में एक फुटबॉल मैच हुआ था। इसमें कैंसस सिटी चीफ नाम की टीम की जीत हुई। गुरुवार की रैली इसी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित की गई थी। टीम की यूनिफॉर्म लाल रंग की है, इसलिए रैली में लोग लाल रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे थे।

रैली में हजारों लोग मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई थी।
Exit mobile version