तुकोगंज क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपित युवक धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा । मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है जहा एक युवती के साथ ढाई साल तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है । आरोपित अमान पिता कलीम जाटू युवती को शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा । जिसके बाद पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है । पुलिस ने दुष्कर्म सहित धर्मातरण की धाराओं में मामला प्रकरण दर्ज किया है ।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
