कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने मिडीया बैठक मे दिखाया रंग, बदलेंगे राजगढ़ की तस्वीर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

यूपी के एक छोटे से गाँव मे जन्मे और 12वी तक सरकारी स्कूल मे पढाई करने वाले कलेक्टर ने मिडीया को दिया परिचय

कही कलेक्टर आये और गए लेकिन मिडीया जन हितैषी प्रशासन का कितना सहयोगी यह सिर्फ नवागत कलेक्टर ने बताया
राजगढ़ बीपी गोस्वामी
राजगढ़ जिले मे कितने कलेक्टर आये और गए लेकिन मिडीया जन कल्याण से लेकर सरकार प्रशासन के लिए कितना अहम योगदान देते है इसकी अन्य यह पदस्थ रहे कलेक्टर परख नही कर सके, किंतु हाल ही मे बालाघाट से राजगढ़ की कुर्सी पर काबिज होने राजगढ़ के नवागत कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज कलेक्टर सभाग्रह मे मिडीया कर्मियों के साथ न सिर्फ भोजन किया बल्कि उनके जीवन का परिचय तक दे दिया है वह उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव के रहने वाले है उनकी प्राथमिक शिक्षा वही सरकारी स्कूल मे हुई और पहली से 12वी तक उन्होंने सरकारी स्कूल मे पढाई की।

पत्रकारों की बैठक लेने जिला कलेक्टर के साथ राजगढ़ जिले के युवा पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा जी शामिल हुए।

बैठक मे सरपंचों से मुलाकात के चलते जिला कलेक्टर तोड़ा लेट हो गए जहा उन्होंने बहुत ही अच्छे भाव से लेट का जिक्र कर बैठक की शुरुआत की।

- Advertisement -

बारी बारी से मिडिया कर्मियों से परिचय
बैठक शुरू होते ही नवागत कलेक्टर पहली बार मिडीया वालों से परिचय करने के उद्देश्य के साथ जिले मे कहा कमी खामिया सहित अन्य जानकारी जुठाई गई जिसमे सबसे परिचय प्राप्त किया गया, इस दोरान सभी मिडीया बंधुओ ने अपना नाम मिडिया वर्क की जानकारी दी।
उपरांत जिला कलेक्टर ने सभी के सवाल आमन्त्रित किये गए जहा सभी कलम कारो ने अपने प्रश्न रखे गए प्रश्न और सवालों मे चिकित्सा और शिक्षा विभाग से शुरू हुई जो बेरोजगारी, किसानो, पेयजल बिजली तथा अन्य समस्या पर बैठक खत्म हुई। बैठक समाप्त होने से पहले सभी मिडीया कर्मियों के भोजन की व्यबस्था की गई और जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी के साथ खाना भी खाया।

एसपी ने कहा राजगढ़ के पत्रकार बहुत पॉजिटिव

बैठक मे जब पुलिस अधीक्षक ने राजगढ़ की मिडीया कर्मियों की जमकर तारीफ भी की गई उन्होंने कहा की मिडीया वाले बहुत अच्छे है कलम चलाने के साथ इनकी व्यवहार शैली भी अच्छी है।

वही जिला कलेक्टर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जहा भी गड़बड़ी हो वह डरने की कोई बात नही है मिडीया एक दर्पण है तमाम चीजो को समाज तक पहुँचाते है मिडीया कर्मी किसी भी मामले मे कवरेज करे कोई दिक्कत नही है बस उद्देश्य निजी हित में न हो।
साथ ही जन कल्याण मे चौथे स्थंभ का बहुत महत्व है बिना सहयोग के धरातल पर कार्य करना मुश्किल होता है।लेकिन मिडीया ही है जो सच को सामने लाने का कार्य करती हैं।

Exit mobile version