27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राज्य सरकार आगामी 27 अगस्त को रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर 5 हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज लेगी। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया जायेगा, पहला कर्ज ढाई हजार करोड़ रुपयों का होगा जिसे 14 वर्ष में चुकाया जायेगा। जबकि दूसरा कर्ज भी ढाई हजार करोड़ रुपयों का होगा। जिसे 21 साल में चुकाया जायेगा। दोनों ही कर्ज पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। राज्य सरकार 5 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है तथा नया 5 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज मिलाकर यह राशि 10 हजार करोड़ रुपयों हो जायेगी।

Exit mobile version