एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों के साथ पौधारोपण किया। जहां मात्र चार घंटे में स्कूली बच्चों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर 51 हजार पौधे लगाए गए, इस दौरान कई दिव्यांग बच्चों ने कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चों की हौसला अफजाई की और पौधारोपण में दिव्यांगों के योगदान को सराहनीय बताया।
शनिवार को इंदौर शहर के रेजिडेंसी कोठी इलाके में सामाजिक संस्थाओं ने 11 सौ पौधे लगाए और संस्था की और से पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी दान किए। रेजिडेंसी कोठी पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित विधायक गोलू शुक्ला सहित कई अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी पौधारोपण किया। वहीं इंदौर के निगम पार्षद सुरेश टाकलकर के निर्देशन में कान्हा नदी के किनारे स्कूली बच्चों और दिव्यांगो के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मात्र चार घंटे में 51 हजार पौधे लगाए गए। जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हुए, इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने दिव्यांग खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हमने दिव्यांग खिलाड़ियों के अलावा स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के साथ पेड़ लगाए हैं। पेड़ लगाना भी एक संस्कार है, हम अगली पीढ़ी को पेड़ लगाने का सरकार देकर जा रहे हैं ताकि हमारे बाद भी बच्चे बड़े होकर पेड़ लगाएं।
वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर रेजिडेंसी और लोखंडे ब्रिज पर कान्हा नदी के किनारे पौधारोपण किया है हमारा लक्ष्य 51 हजार पेड़ लगाने का है जिससे आगे बढ़कर आज हमने 52 हजार से अधिक पेड़ लगाए हैं।
