उज्जैन में करोड़ों का सट्टा पकड़ा गया, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन; 14.58 करोड़ रुपये जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दो मकानों में छापा मारकर सोने-चांदी के अलावा अन्य सामान जब्त कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से विदेशी करंसी भी मिली

नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी के ड्यूप्लेक्स नं 18 में पियूष चोपडा के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ लोग मिले जहां, टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैंड का मैच पर खाई/लगाई करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है

पियूष के मुसद्दीपुरा थाना खाराकुओं स्थित घर पर दी गई दबिश में भारी मात्रा में नकदी, विदेशी करंसी, चांदी की सील्लियां, एप्पल मेकमिनी सीपीयू, 11 लेपटॉप समेत अलग-अलग रंग के 11 बैगों में रखे 14.58 करोड़ रुपये मिले। साथ ही विदेशों की करंसी भी जब्त किए गए

Exit mobile version