इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी शराब की तस्करी मार्बल पावडर में छिपाकर कर रहे थे क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर इलाके से इन्हें पकड़ा है दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि सुपर कॉरिडोर पर एक ट्रक में अवैध शराब ले जाई जा रही है इसके बाद सूचना पर इंदर और राहुल को पकड़ा है आरोपियों ने मार्बल पावडर की बोरियों में करीब 885 कार्टून छिपाए हुए थे क्राइम ब्रांच के एडिशनल के मुताबिक पकड़ाई शराब की कीमत 46 लाख से ज्यादा की है अभी आरोपियों को पूछताछ के लिये क्राइम ब्रांच के थाने लेकर आया गया है संभवत और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है
