उज्जैन। आगामी सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुवे उज्जैन-मक्सी रोड का विस्तार किया जाना है। उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़, उज्जैन शहर के मक्सी रोड स्थित बिजली कंपनी कार्यालय के सामने से फोरलेन होते हुए सीधा आगरा-मुंबई हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा। उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड़ के लिए प्रस्तावित प्लान तैयार करवाकर एमपीआरडीसी ने शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर आगे की प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू किया जाएगा। सिंहस्थ 2016 में करीब 7-8 करोड़ श्रद्धालु शहर आए थे। आगामी सिंहस्थ-2028 में करीब 14 करोड़ श्रद्धालु आने की संभावना हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के आवागमन व भीड़ प्रबंधन के लिहाज से सड़क परिवहन की सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।
