इंदौर में बुजुर्ग ने लायसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली… सुसाइड से पहले बेटी को भेजा था मैसेज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस के अनुसार घटना शहर के विजयनगर क्षेत्र की है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली।
इंदौर। शहर में देर रात बुजुर्ग ने लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।
इंदौर के विजय नगर में 65 साल के बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग ने बुधवार देर रात पलंग पर लेटकर 12 बोर की राइफल से फायर किया। गोली सिर के आरपार निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम विजय शुक्ला है। उन्होंने सुसाइड से पहले बेटी को मैसेज किया था। शुक्ला की लाइसेंसी बंदूक है।

Exit mobile version