RSS प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में बड़ी चूक प्लेटफार्म नंबर एक पर बुलेट लेकर पहुंचा युवक को रोका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कई जिलों में भ्रमण कर रहे हैं और इसी दौरान उनकी सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है…।

इंदौर में रेलवे के माध्यम से बड़ोदरा जाने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन में सवार हो चुके थे तभी पार्सल की गेट पर एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर युवक पहुंचा जिसे सुरक्षाकर्मियों ने देखकर तुरंत रोक दिया जब उसकी चेकिंग की गई तो उसके पास से कुछ भी समान नहीं मिला लेकिन वह शराब के नशे में था जिस कारण से तत्काल प्रभाव से उसे पर ड्रिंक एंड ड्राइव का कैसे बनाते हुए पड़ा युवक पर प्रतिबंधात्मक 151 सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है कि युवक का नाम हिंदराज सिंह दांगी है विदिशा जिले का रहने वाला है और मूल रूप से वह दीपमाला ढाबा के पीछे किराए के कमरे में रहता है और मजदूरों से जुड़ा हुआ काम करता है तो वहीं मजदूर का कहना है कि वह अपने मजदूरों को लेने के लिए यहां पर पहुंचा था ।

Exit mobile version