संयोगितागंज थाना पुलिस ने लूट के आरोपीयों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/PpP6AT1IwAw

इंदौर शहर की संयोगिता गंज थाना पुलिस ने एक लूट के आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपीयों ने रंग पंचमी के दिन इस लूट की घटना को अंजाम दिया था।

संयोगिता गंज थाना एसीपी तुषार सिंह के अनुसार फरियादी का नाम दीपक पिता मोहन प्रजापति उम्र 28 साल निवासी गली नंबर 18 पावर हाउस के सामने मुसाखेड़ी है। फरियाद ने अपनी शिकायत मे बताया था कि रंग पंचमी के दिन नौलखा चौराहा से तीन इमली जाने के लिए उसने एक ऑटो रिक्शा रोका। ऑटो रिक्शा मे पहले से ही तीन बदमाश सवार थे जिन्होंने आगे जाकर फरियादी के पास रखें पर्स और नगदी छिना और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आशीष उर्फ़ अस्सू कौशल उम्र 24 वर्ष निवासी राधे गोविंद का बगीचा रावजी बाजार, दूसरा अजय उर्फ पेवाल उम्र 20 वर्ष निवासी राऊजी बाजार और तीसरा सूरज उर्फ़ बबलू वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी राधे गोविंद का बगीचा रावजी बाजार नाम है। पुलिस ने तीनों ही बदमाशों को लूट की धारा में प्रकरण राज कर जेल भेज दिया है वही इनके साथियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version